Gold-Silver Rate: सोना सस्ता हुआ या महंगा? चांदी तो अब हाई से ₹1.85 लाख सस्ती

Gold Silver Rate Weekly Update: सोना-चांदी की कीमतों में एमसीएक्स से घरेलू बाजार तक में बदलाव देखने को मिला है. तमाम उतार-चढ़ाव के बाद सोना जहां हाई से 44000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता है, तो वहीं चांदी हाई से अब 1.85 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

Advertisement
एमसीएक्स से घरेलू बाजार तक बदला सोना-चांदी का भाव. (Photo: Reuters) एमसीएक्स से घरेलू बाजार तक बदला सोना-चांदी का भाव. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बीते कुछ समय में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर इसकी कीमतों में हफ्तेभर में आए बदलाव पर नजर डाल लेना आपके लिए जरूरी रहेगा. दरअसल, एमसीएक्स से लेकर घरेलू बाजार तक में Gold-Silver Rate Change दर्ज किया गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जहां 5 जून की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.58 लाख रुपये का मिल रहा है, तो वहीं 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2.71 लाख रुपये पर है और अभी भी चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 1.85 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. आइए जानते हैं अब क्या है 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव...

Advertisement

MCX से घरेलू मार्केट तक सोना 
एमसीएक्स पर सोने के भाव में बीते हफ्तेभर में आए बदलाव पर नजर डालें, तो ये फ्लैट रहा है. दरअसल, बीते सप्ताह के शुक्रवार (15 मई) को वायदा सोना 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो इस शुक्रवार को तमाम-उतार चढ़ाव के बाद 1,58,588 रुपये पर बंद हुआ. 

बात घरेलू बाजार में सोने की कीमत की करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, यहां भी हाल एक जैसा ही नहीं और 10 Gram 24 Karat Gold Rate इस अवधि में 1,58,210 रुपये से मामूली टूटकर 1,58,117 रुपये पर आ गया. अलग-अलग क्वालिटी के सोने की बात करें, तो...

गोल्ड क्वालिटी गोल्ड रेट प्रति 10 ग्राम
24 Karat Gold 1,58,117 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,54,320 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,40,720 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,28,080 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 1,01,990 रुपये/10 ग्राम

चांदी के भाव का ये है हाल
सोने के बाद अब बात करें, चांदी की कीमत के बारे में, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत इस शुक्रवार को गिरावट के साथ 2,71,600 रुपये पर क्लोज हुई और ये भी हफ्तेभर पहले के भाव के आसपास ही है यानी फ्लैट. इससे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1 Kg Silver Price 2,71,866 रुपये था. 

Advertisement

घरेलू मार्केट में हालांकि, चांदी की कीमत यहां पर 15 मई की चांदी की क्लोजिंग 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई थी, लेकिन इस शुक्रवार को घरेलू बाजार में कारोबार खत्म होने पर ये कीमती धातु गिरावट के साथ 2,66,000 रुपये पर आ गई. यानी इसकी कीमत में 2,500 रुपये की गिरावट आई है. 

हाई से इतना सस्ता सोना-चांदी 
भले ही बीता सप्ताह कीमती धातुओं के लिए फ्लैट साबित हुआ, लेकिन इसके बाद भी ये अपने हाई लेवल से काफी सस्ती बनी हुई हैं. एमसीएक्स पर सोना अपने हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से 44,396 रुपये सस्ता मिल रहा है. तो वहीं चांदी अपने हाई लेवल 5,47,328 रुपये की तुलना में अब 1,85,462 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement