Donald Trump Signal: पहले ट्रंप ने दिए संकेत... अब आया ये बयान, क्या क्रैश होंगी तेल की कीमतें?

US-Iran War को लेकर बीते दिनों Donald Trump ने संकेत दिए थे कि ये युद्ध जल्द खत्म हो सकता है और कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने नया बयान जारी कर युद्ध के लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Advertisement
ट्रंप ने ईरान युद्ध पर दिया बड़ा बयान. (Photo File: AP) ट्रंप ने ईरान युद्ध पर दिया बड़ा बयान. (Photo File: AP)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

कच्चा तेल बीते कुछ समय से दुनिया को डरा रहा है. तमाम एक्सपर्ट इसकी कीमतों में आने वाले दिनों में तेज उछाल और इससे दुनियाभर में महंगाई का बम फूटने के भी दावे करते नजर आ रहे हैं. लेकिन बीते सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जल्द तेल की कीमतें क्रैश हो जाएंगी और तेजी से नीचे आएंगी. अब ट्रंप की ओर से नया बयान आया है, जिससे लगता है कि उनका कहा सच होने वाला है और तेल पर बड़ी राहत मिल सकती है.

Advertisement

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने संकेत दिया कि रविवार तक इसे लेकर एक बड़ा फैसला हो सकता है. बता दें कि लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil Price लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है. 

Trump ने दिए थे ये संकेत 
डोनाल्ड ट्रंप ने बीते हफ्ते क्रूड ऑयल प्राइस की कीमतों में जल्द गिरावट के सिग्नल दिए थे. उन्होंने कहा था कि जल्द तेल की कीमतें क्रैश (Crude Oil Price Crash) हो सकती हैं. उन्होंने दावा किया है कि अब जल्द ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा, जिसकी वजह से तेल की कीमतों में आग लगी हुई है. उन्होंने कहा था कि तेहरान हमसे समझौता करने के लिए बेताब है और वहां पर तेल का बड़ा भंडार है, ऐसा होने पर Crude Oil की ग्लोबल कीमतों में जल्द ही भारी गिरावट आएगी. ट्रंप ने अपने बयान में कहा था कि, 'वहां इतना तेल है कि इसकी कीमतें धड़ाधड़ गिरेंगी, आप तेल की कीमतों में जल्द बड़ी गिरावट देखेंगे.

Advertisement

अब आया ट्रंप का युद्ध पर बयान 
डोनाल्ड ट्रंप ने पहले संकेत दिए थे, तो अब उनका इसे लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि अमेरिका और ईरान शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बात का सिग्नल भी दिया है कि युद्ध पर फैसला रविवार को हो सकता है कि तेहरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की जाए या नहीं. 

हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया है कि, 'मैं सिर्फ वही समझौता साइन करूंगा जिसमें अमेरिका की सभी मांगें पूरी हों.' इनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने (Hormuz Strait Opening), विदेशी बैंकों में फंसी ईरानी संपत्तियों को अनफ्रीज करने और दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखने जैसे मुद्दे शामिल हैं.  ट्रंप ने कहा कि वह सलाहकारों के साथ बैठक में ईरान के नए प्रपोजल की समीक्षा करेंगे और उसके बाद तय करेंगे कि युद्ध दोबारा शुरू करना है या नहीं. 

कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के पार
दुनिया कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद लगाए बैठे है. क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमतों में बीते कुछ समय में आए उबाल ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका से लेकर ब्रिटेन और भारत पर बुरा असर डाला है. यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज इजाफा (Petrol-Diesel Price Hike) देखने को मिला है. यही नहीं खुद अमेरिका में भी ईंधन की कीमतें हाई पर पहुंच चुकी हैं. 

Advertisement

फिलहाल की बात करें, तो कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 104 डॉलर प्रति बैरल के करीब है, तो वहीं WTI Crude Oil Price 97 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. मर्बन क्रूड की कीमत भी 102 डॉलर प्रति बैरल के पार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement