Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर आज लगा ब्रेक, जानिए अपने शहर में प्रति लीटर का रेट

Today Petrol-Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों के मुताबिक, आज (सोमवार) यानी 25 अक्टूबर को वाहन ईंधन की कीमतों (Fuel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके साथ देश भर में लगातार 5 दिन की बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम स्थिर हैं.

Advertisement
Petrol-Diesel Prices Today 25 October 2021 Latest Updates: पेट्रोल-डीजल के दाम Petrol-Diesel Prices Today 25 October 2021 Latest Updates: पेट्रोल-डीजल के दाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST
  • देशभर में आज स्थिर पेट्रोल-डीजल के दाम
  • 5 दिन की तेजी के बाद आज बदलाव नहीं
  • रोज 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ रहे थे भाव

@IOCL, Petrol-Diesel Price in India Latest Updates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में आज (सोमवार) वाहन ईंधन (Fuel Price) यानी पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, 25 अक्टूबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें स्थिर हैं. बता दें कि लगातार पांच दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद आज कीमतों पर ब्रेक लगा है. इससे पहले 18 और 19 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े थे. 

Advertisement

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये है. जबकि मुंबई में पेट्रोल आज (25 अक्टूबर 2021) 113.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. वहीं, दिल्ली में डीजल 96.32 रुपये और मुंबई में 104.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है. अक्टूबर में तेल के भाव में भारी उछाल के साथ देशभर में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) का रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है.  

आइए जानते हैं प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव...

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 107.59 96.32
मुंबई 113.46 104.38
कोलकाता 108.11 99.43
चेन्नई 104.52 100.59

देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल शतक के पार जा चुका है. वहीं, जम्मू-कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु तक डेढ़ दर्जन राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल हुआ है. ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. इससे पहले साल 2018 में कच्चा तेल 85 डॉलर के पार निकला था. ये 3 साल में कच्चे तेल का उच्चतम स्तर है. 

Advertisement

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement