कब आ सकती है PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? पिछले 3 साल के पेटर्न से समझें

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख नजदीक है, जिसमें पात्र किसानों को ₹2000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी. पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, यह किस्त फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है.

Advertisement
पीएम किसान सम्मान निधि योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:41 PM IST

PM किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख नजदीक आ रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 आर्थिक सहायता तीन बराबर किश्तों में ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. ऐसे में पिछले वर्षों की तारीखों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार पैसा कब तक आ सकता है.

Advertisement

पिछले साल कब जारी हुई थीं किस्तें?

  • 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की गई थी.
  • 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी को खातों में भेजी गई थी.
  • 2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को ट्रांसफर हुई थी.

इन तारीखों को देखते हुए संभावना है कि 22वीं किस्त भी फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी की जा सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. इस योजना के तहत ₹2,000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है.

22वीं किस्त के अपडेट कहां देखें?

किसान आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.

Beneficiaries List कैसे चेक करें?

  • वेबसाइट पर जाएं.
  • Beneficiaries List पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • Submit पर क्लिक करें.

इसके बाद उन सभी पात्र किसानों के नाम दिखाई देंगे, जिन्हें केंद्र सरकार से किस्त की राशि मिलेगी.

Advertisement

पैसा समय पर पाने के लिए क्या जरूरी है?

  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.
  • वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) जरूर चेक करें.
  • किसान Kisan eMitra चैटबॉट के जरिए भी अपनी जानकारी ले सकते हैं.
  • सरकार हर किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है.

21वीं किस्त कब आई थी?

21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी. इसमें 9.35 करोड़ से ज्यादा किसानों को ₹18,000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई थी.

बता दें कि इस योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को हुई थी. इसके तहत हर साल किसानों को ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर बार ₹2,000. यह 100% केंद्र सरकार द्वारा फंडेड योजना है. पहली 20 किस्तों में 11 करोड़ किसान परिवारों को करीब ₹3.70 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें, ताकि किस्त आने में कोई दिक्कत न हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement