टीचर की विदाई का पल वायरल, बच्चों के आंसुओं ने सबको रुला दिया!
04 Apr 2026
Photo: Insta/@ebuu_dd
मां के बाद बच्चे का सबसे गहरा रिश्ता अक्सर उसकी स्कूल टीचर से बनता है, क्योंकि उसी के जरिए वह दुनिया को समझना और सीखना शुरू करता है.
Photo: Insta/@ebuu_dd
कई बार टीचर और छात्रों का रिश्ता सिर्फ क्लास तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बच्चों के दिल में हमेशा के लिए बस जाता है.
Photo: Insta/@ebuu_dd
सोशल मीडिया पर इसी बात को साबित करता एक प्यारा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम के पेज @ebuu_dd से शेयर किया गया है.
Photo: Insta/@ebuu_dd
क्लास में एक आम दिन चल रहा था. कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया, जब टीचर ने बताया कि आज उनका स्कूल में आखिरी दिन है.
Photo: Insta/@ebuu_dd
देखें वायरल वीडियो
Photo: Insta/@ebuu_dd
एबिता राय एक टीचर हैं, और उनके रील्स व पोस्ट्स ज्यादातर टीचिंग, स्टूडेंट्स और टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमते हैं.
Photo: Insta/@ebuu_dd
कई लोगों ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया. किसी ने अपने पुराने साइंस टीचर को याद किया, तो किसी ने कहा कि एक सच्चे टीचर की असली कमाई यही प्यार होता है.