Apple और सैमसंग के मैदान में कूदा Xiaomi, लॉन्च किया सवा लाख का फोन
12 Mar 2026
Photo: mi.com
Xiaomi ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो Xiaomi 17 Series का हिस्सा है. इस सीरीज में दो हैंडसेट को अनवील किया है, जिनके नाम Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra हैं.
Photo: mi.com
ये दोनों हैंडसेट प्रीमियम लुक्स, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा लेंस के साथ आते हैं. शाओमी ने कैमरा टेक्नोलॉजी के लिए Leica के साथ अपनी पार्टनरशिप की है.
Photo: mi.com
आम तौर पर 1 लाख रुपये की कीमत में कई यूजर्स iPhone या Samsung को प्राथमिकता देते हैं. ऐसे में Xiaomi की राह आसान नहीं होगी. आइए दोनों हैंडसेट के बारे में जानते हैं.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे काफी तेज बनाता है.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 50MP फ्रंट कैमरा है.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 में बड़ी 6330mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड HyperCharge और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 Ultra एक टॉप नॉच फोन है. इसमें 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 Ultra में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है. यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS के साथ आता है.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 Ultra में दुनिया का पहला 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है, जो बेहतर डायनामिक रेंज के साथ फोटो खींचने में मदद करता है.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 Ultra के कैमरे को Leica ट्यून किया है. इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है.
Photo: mi.com
200MP टेलीफोटो कैमरा 75mm से 100mm तक मैकेनिकल ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर की चीजों को भी काफी साफ कैप्चर किया जा सकता है.
Photo: mi.com
Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Photo: mi.com
भारत में Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है. वहीं Xiaomi 17 Ultra की इफेक्टिव कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू है.