6 Aug 2026
Photo: AI
स्मार्टफोन से पहले फोटो क्लिक करने के लिए डिजिटल कैमरा इस्तेमाल किया जाता था. अब Gen Z फिर से इसे इस्तेमाल करने लगी है. आइए जानते हैं आखिर इसकी वजह क्या है.
Photo: Pexels
आज के जेन जी को स्मार्टफोन के कैमरे की बहुत ज़्यादा क्लीन फोटो पसंद नहीं आती. उन्हें पुराने समय की फोटो क्वालिटी पसंद है.
Photo: Pexels
Gen Z को 1990s का स्टाइल बहुत पसंद है. इसलिए उन्हें उसी दौर जैसी फोटो क्वालिटी भी अच्छी लगती है. यही वजह है कि इन कैमरों का क्रेज फिर से बढ़ गया है.
Photo: Pexels
स्मार्टफोन के कैमरे बहुत शार्प और क्लीन फोटो लेते हैं. वहीं पुराने डिजिटल कैमरे से फोटो थोड़ी सॉफ्ट और हल्की ब्लर आती है, जो जेन जी को अलग और विंटेज लुक देती है.
Photo: Pexels
सोशल मीडिया पर फ्लैश फोटो का ट्रेंड बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है. डिजिटल कैमरे का फ्लैश फोटो को अलग लुक देता है, इसलिए लोग इसे ज़्यादा पसंद कर रहे हैं.
Photo: Pexels
स्मार्टफोन से फोटो क्लिक करते समय नोटिफिकेशन और दूसरी चीज़ों से ध्यान भटक जाता है. इसलिए कई Gen Z सिर्फ फोटो खींचने के लिए डिजिटल कैमरा इस्तेमाल करते हैं.
Photo: Pexels
जेन जी के लिए डिजिटल कैमरा सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि फैशन स्टाइल बन गया है. इससे उन्हें फोटो में ओल्ड-स्कूल लुक मिलता है.
Photo: Pexels
Gen Z ज़्यादातर डिजिटल कैमरा सेकंड-हैंड कैमरा स्टोर से खरीदती है. इसके अलावा ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से मिल जाते हैं.
Photo: Pexels
इन कैमरों की डिमांड बढ़ने के बाद सेकंड-हैंड मार्केट में इनकी रीसेल वैल्यू भी बढ़ गई है. फिर भी जेन जी आज भी इन्हें खरीदने के लिए तैयार रहती है.
Photo: Pexels