27 July 2026
Photo: AI
घर की निगरानी करने के लिए CCTV कैमरा लगाया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लगभग हर CCTV कैमरा सफेद रंग का ही क्यों होता है? आइए जानते है.
Photo: Pexels
ज्यादातर लोग CCTV कैमरा घर के बाहर लगाते हैं. तेज धूप में इसके इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स ज्यादा गर्म न हों, इसलिए सफेद रंग कैमरे को ठंडा रखने में मदद करता है.
Photo: Pexels
सफेद रंग का कैमरा दूर से ही आसानी से दिख जाता है. इससे चोरों को पता चल जाता है कि इस जगह पर निगरानी रखी जा रही है.
Photo: Pexels
CCTV का सफेद रंग घर और ऑफिस की सीलिंग और इंटीरियर से आसानी से मैच हो जाता है. इसलिए इसे लगाने के बाद यह अजीब नहीं लगता.
Photo: Pexels
काले रंग का प्लास्टिक धूप में ज्यादा गर्म होता है और समय के साथ जल्दी क्रैक होने लगता है. वहीं सफेद रंग का प्लास्टिक धूप को बेहतर तरीके से संभालता है.
Photo: Pexels
CCTV कैमरा सिर्फ दिन में ही गर्म नहीं होता, बल्कि रात में नाइट विजन LED की वजह से भी गर्म हो जाता है. ऐसे में सफेद रंग कैमरे को थोड़ा ठंडा रखने में मदद करता है.
Photo: Pexels
ज्यादातर कंपनियां कैमरे को सफेद रंग में बनाती हैं. इससे बड़े स्तर पर एक ही रंग का प्रोडक्शन करना आसान होता है और लागत भी कम रहती है.
Photo: Pexels
अगर कैमरा ज्यादा गर्म हो जाए तो वीडियो में लैग होने की दिक्कत आ सकती है. सफेद रंग कैमरे को कम गर्म रखता है, जिससे ऐसी परेशानी कम होती है.
Photo: Pexels
कई CCTV कैमरे वायरलेस होते हैं और बैटरी से चलते हैं. ज्यादा गर्मी बैटरी की लाइफ पर असर डाल सकती है. इसलिए कैमरे को सफेद रंग दिया जाता है.
Photo: Pexels