22 July 2026
Photo: AI
अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो कई लोगों के घर की छत पर ऐसा सफेद बॉक्स लगा होता है और उसमें से लाइट चमक रही होती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: ITG
इस सफेद बॉक्स का नाम Unlicensed Band Radio होता है. इस डिवाइस का इस्तेमाल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) अपने नेटवर्क को आसानी से फैलाने के लिए करते हैं.
Photo: ITG
UBR की मदद से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स वहां भी इंटरनेट पहुंचा सकते हैं, जहां ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाना मुश्किल है.
Photo: hfcl.com
इस UBR बॉक्स को लगाना काफी आसान होता है. ऑप्टिकल फाइबर केबल केबल के मुकाबले इसे इंस्टॉल करना आसान होता है और कनेक्टिविटी जल्दी मिल जाती है.
Photo: hfcl.com
इंटरनेट कनेक्शन देने के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल घर तक पहुंचानी पड़ती है. अगर इसमें कोई दिक्कत आती है, तो ISP छत पर ये सफेद बॉक्स लगा देते हैं.
Photo: Pexels
ये सफेद बॉक्स हाई स्पीड इंटरनेट सिग्नल को आसानी से आपके घर के राउटर तक पहुंचाता है, जिससे आप तेज इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Pexels
Unlicensed Band Radio का इस्तेमाल ज्यादातर गांवों और दूर-दराज के इलाकों में किया जाता है, जहां इंटरनेट केबल बिछाना काफी मुश्किल होता है.
Photo: Pexels
ऑफिस में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर इंटरनेट बंद हो जाए, तो काम पर असर पड़ सकता है. इसलिए कई जगह इसे बैकअप इंटरनेट लाइन के तौर पर लगाया जाता है.
Photo: Pexels
कई बार UBR को भी सिग्नल पहुंचाने में दिक्कत आती है. ऐसे में ISP बड़े डिश एंटीना वाले डिवाइस लगाते हैं, ताकि सिग्नल और मजबूत हो सके.
Photo: Pexels