वॉट्सऐप की वेब कॉलिंग ने मचाया धमाल! जानिए कैसे करें इस्तेमाल

6 Aug 2026

Photo: AI

नया फीचर कौन सा?

वेब वॉट्सऐप का इस्तेमाल लोग काफी ज्यादा करते हैं, लेकिन इस पर कॉलिंग का फीचर नहीं था. अब लंबे इंतजार के बाद वेब कॉलिंग का फीचर आ गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: Unsplash

वेब कॉलिंग का फायदा

वॉट्सऐप के इस फीचर की मदद से अब यूजर ब्राउज़र में ही किसी से वीडियो कॉल या वॉइस कॉल कर सकते हैं. इसके लिए अब डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Photo: Unsplash

वेट करना होगा यूजर्स को

कई लोगों को अभी तक यह फीचर नहीं मिला होगा, क्योंकि इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक रोलआउट किया जा रहा है. अगर आपको यह फीचर नहीं मिला है, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

Photo: Unsplash

कैसे करें एक्टिवेट

अगर आप इस फीचर का जल्द से जल्द इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले वॉट्सऐप वेब से लॉगआउट करें और फिर दोबारा लॉगिन करें.

Photo: Unsplash

ब्राउज़र अपडेट करें

जिस ब्राउज़र का आप इस्तेमाल करते हैं, उसे अपडेट कर लें ताकि आपको वॉट्सऐप का नया फीचर मिल सके. इसके बाद दोबारा चेक करें.

Photo: Unsplash

परमिशन अलाउ करें

नया अपडेट मिलने के बाद वेबसाइट पर कैमरा और माइक्रोफोन की परमिशन अलाउ कर दें, ताकि कॉल के दौरान आपको किसी तरह की दिक्कत न हो.

Photo: Unsplash

स्क्रीन शेयरिंग का फीचर

नए अपडेट के बाद आप सिर्फ कॉल ही नहीं, बल्कि स्क्रीन शेयरिंग भी कर सकते हैं. इससे ऑफिस का काम और ऑनलाइन प्रेजेंटेशन करना काफी आसान हो जाएगा.

Photo: Unsplash

प्राइवेसी रहेगी स्ट्रॉन्ग

वॉट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है. वेब कॉलिंग में भी आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर मिलता है, जिससे आपकी कॉल सेफ रहती है.

Photo: Unsplash

वेटिंग रूम फीचर

दूसरे ऑनलाइन मीटिंग ऐप्स की तरह अब आपको वेटिंग रूम फीचर भी मिलेगा. इसकी मदद से कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कौन मीटिंग में शामिल होगा, इसका कंट्रोल आपके हाथ में रहेगा.

Photo: Unsplash

Read Next