WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब एडमिन को दी ये पावर
20 Feb 2026
Photo: Unsplash
दुनिया भर में है पॉपुलर
WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर आपको नए-नए फीचर्स मिलते रहते हैं.
Photo: Unsplash
शुक्रवार को कंपनी ने वॉट्सऐप ग्रुप के लिए नए फीचर का ऐलान किया गया है. इस फीचर को कंपनी ने ग्रुप मैसेज हिस्ट्री नाम दिया है.
Photo: Unsplash
इसकी वजह से किसी ग्रुप को जॉइन करने पर यूजर्स को पुराने मैसेज दोबारा फॉर्वर्ड नहीं करने होंगे. यानी यूजर्स को पुराने मैसेज दिखेंगे.
Photo: Unsplash
कंपनी का कहना है कि इस फीचर को ऑफर करते हुए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का पूरा ध्यान रखा गया है. साथ ही एडमिन के पास कंट्रोल भी होगा.
Photo: Unsplash
यानी एडमिन तय कर सकता है कि ग्रुप जॉइन करने वाले नए मेंबर को पिछले मैसेज की हिस्ट्री दिखेगी या नहीं.
Photo: Unsplash
वॉट्सऐप ने ब्लॉग शेयर कर इसकी जानकारी दी है. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बताया कि ग्रुप जॉइन करने वाले नए मेंबर्स हाल के मैसेज अब देख पाएंगे.
Photo: Unsplash
पहले ऐसा नहीं था. किसी ग्रुप में जॉइन होने के बाद यूजर्स को सिर्फ उसके बाद के ही मैसेज दिखते थे, पहले के नहीं.
Photo: Unsplash
ये फीचर ऑप्शनल है और इसमें बदलाव किया जा सकता है. ग्रुप एडमिन तय कर सकता है कि ये मैसेज नए मेंबर को दिखाने हैं या नहीं.
Photo: Unsplash
साथ ही कितने मैसेज फॉर्वर्ड होंगे ये भी तय किया जा सकता है. कंपनी की मानें तो इस फीचर को प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.
Photo: Unsplash
Read Next
ये भी देखें
Amazon Sale में बंपर ऑफर, 75% तक सस्ते मिल रहे कई प्रोडक्ट्स
Jio Cricket ऑफर का ऐलान, फ्री मिलेगी एक महीने की सर्विस
पंड्या ने पहनी भगवान शिव वाली स्पेशल वॉच, इतनी है कीमत
कहीं एक्सपायर तो नहीं आपका स्मार्टफोन, मंडरा रहा खतरा