17 June 2026
Photo: AI
आपको लगता होगा कि व्हाट्सएप सबसे सेफ है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. एक सेटिंग बंद होने पर हैकर्स या स्कैमर्स को फायदा मिल सकता है.
Photo: Pexels
व्हाट्सएप में एक खास फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से अपनी सेफ्टी को और बेहतर बना सकते हैं. Settings > Privacy > Advanced > Protect IP Address in Calls.
Photo: Pexels
इस सेटिंग को चालू करने के बाद आपकी व्हाट्सएप कॉल सीधे दूसरे व्यक्ति से कनेक्ट नहीं होती, बल्कि व्हाट्सएप के सर्वर के जरिए कनेक्ट होती है.
Photo: Pexels
इस फीचर की मदद से अगर कोई आपकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश भी करे, तो उसे आपकी असली लोकेशन नहीं दिखेगी.
Photo: Pexels
फीचर का इस्तेमाल करने पर कॉल की क्वालिटी में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन इसके बदले आपकी लोकेशन ज्यादा सेफ रहती है.
Photo: Pexels
घबराने की जरूरत नहीं है. भले ही कॉल व्हाट्सएप के सर्वर के जरिए कनेक्ट हो, फिर भी आपकी कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड और प्राइवेट रहती है.
Photo: Pexels
व्हाट्सएप पर ग्रुप कॉल पहले से ही सर्वर के जरिए कनेक्ट होती हैं, इसलिए उनमें आपकी IP जानकारी छुपी रहती है और आपको ट्रैक करना मुश्किल होता है.
Photo: Pexels
सेटिंग में यह छोटा-सा बदलाव करके आप अपनी प्राइवेसी को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं. इससे आपकी लोकेशन दूसरों से छुपी रहेगी और आपकी सेफ्टी बेहतर होगी.
Photo: Pexels