31 July 2026
Photo: AI
अक्सर घरों की छत पर ऐसा रॉड नजर आता है. ये डिवाइस मानसून के दौरान घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बिजली से सेफ रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Amazon
घर की छत पर लगाए जाने वाले इस रॉड का नाम लाइटनिंग अरेस्टर है. इसे छत पर लगाया जाता है ताकि अगर बिजली गिरे तो घर पर न गिरे और आप व आपका परिवार सेफ रहे.
Photo: Pexles
कई लोगों को लगता है कि लाइटनिंग अरेस्टर बिजली को दूर रखता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसका काम होता है कि अगर बिजली गिरे तो उसे घर पर गिरने न दे, बल्कि उसे जमीन में भेज दे.
Photo: Amazon
रॉड को छत पर लगाने के बाद इससे एक कॉपर का तार जोड़ा जाता है, जो सीधा जमीन से जुड़ा रहता है. जब बिजली गिरती है, तो ये तार के जरिए सीधे जमीन में पहुंचा देता है
Photo: Amazon
बिजली को सही तरीके से अट्रैक्ट करने के लिए इस रॉड पर 4 कांटे जैसे किनारे लगाए जाते हैं, जिससे ये बिजली को सही तरीके से अट्रैक्ट कर सके.
Photo: Amazon
मानसून के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं. अगर बिजली आपके घर पर गिर जाए, तो वोल्टेज स्पाइक की वजह से घर में लगे कई इलेक्ट्रॉनिक्स जल सकते हैं.
Photo: Pexles
रॉड को छत पर लगाने के बाद कॉपर वायर का इस्तेमाल किया जाता है, जो घर के बाहर से होते हुए सीधे जमीन के अंदर जाता है. वायर लगाते समय ध्यान रखा जाता है कि वह कहीं से मुड़े नहीं.
Photo: Pexles
जब आंधी-तूफान के समय बिजली गिरती है, तो वह जमीन तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता चुनती है. ऐसे में छत पर लगा लाइटनिंग अरेस्टर करंट को सीधे जमीन में पहुंचा देता है.
Photo: Amazon
अगर आप ऊंचा घर बना रहे है, तो ये डिवाइस लगवाना काफी जरूरी हो जाता है. अब ये प्रोडक्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से मिलने लगा है.
Photo: Pexles