PAN-Aadhaar का मिसयूज! मिट्टी के बर्तन बनाने वाले को 1.25 करोड़ का नोटिस

23 Feb 2026

Photo : Unsplash

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रहने वाले मोहम्मद के साथ एक हैरान करने वाले केस सामने आया है.  वह जीविका चलाने के लिए मिट्टी से बर्तन आदि बनाते हैं और उनको बेचते हैं. 

Photo : Unsplash

मोहम्मद मिट्टी के बर्तन को 2 रुपये में बेचते हैं, जिसके बाद वे बड़ी मुश्किल से अपना जीवन-यापन कर पाते हैं. लेकिन एक सरकारी नोटिस ने उनकी जिंदगी में भूचाल ला दिया है.

Photo : Unsplash

दरअसल, हाल ही में उनको सवा करोड़ रुपये का GST नोटिस हासिल हुआ है.साथ ही इस रकम को भरने को कहा है. 

Photo : Unsplash

आर्थिक परेशानी से गुजर रहे मोहम्मद को पता चला कि बिहार के पटना में उनके नाम से तीन कंपनियां चल रही हैं. अब उनको 1.25 करोड़ रुपये का GST भरना होगा. 

Photo : Unsplash

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि कुछ साल पहले एक शख्स ने उनका पैन कार्ड बनवाया था. इसके बाद पैन कार्ड और आधार कार्ड का यूज करके लोन दिलाने का वादा किया था.

हालांकि उनको लोन तो नहीं मिला और उसके बाद उनके डॉक्यूमेंट गुम हो गए. शख्स ने बताया है कि उनका अंदाजा है कि उन्हीं डॉक्यूमेंट का यूज करके नकली कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराया था. 

आधार होल्डर्स सिक्योरिटी के लिए अपना बायोमैट्रिक लॉक कर सकते हैं, ताकि वे इसके मिसयूज को रोक सकें. 

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से हाल ही में न्यू आधार ऐप को लॉन्च किया गया है.

आधार ऐप की मदद से आधार कार्ड होल्डर्स अपने बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन को ब्लॉक कर सकते हैं. साथ ही पुरानी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को भी चेक कर सकेंगे. 

चोरी छिपे अगर किसी ने आपके आधार डिटेल्स का एक्सेस किया तो उसको आसानी से पहचाना जा सकेगा. 

Read Next