29 Sept 2026
Photo: AI
कई बार ऐसा होता है कि अगर आपको सिर्फ कॉलिंग या SMS के लिए रिचार्ज करवाना हो, तो अभी आपको डेटा वाला रिचार्ज प्लान मिलता है.
Photo: Pexels
घर में अगर बुजुर्ग के फोन में सिर्फ कॉलिंग का रिचार्ज करना हो, तो भी आपको डेटा वाले प्लान का रिचार्ज करना पड़ता है. इसी चीज को देखते हुए TRAI ने नए नियम लाए हैं.
Photo: Pexels
सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर को अब यूजर्स के लिए स्पेशल रिचार्ज प्लान देने होंगे, जिसमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सर्विस मिलेगी. यूजर्स को डेटा खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाए.
Photo: Pexels
सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस ही नहीं, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ये भी नोटिफाई किया है कि इन सभी प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की होनी जरूरी है.
Photo: Pexels
पहले आपका रिचार्ज खत्म हो जाए, तो आपके नंबर पर न तो इनकमिंग कॉल आती थी और न ही SMS आते थे. इस दिक्कत को ठीक करने के लिए TRAI ने नए नियम बनाए हैं. आइए जानते हैं.
Photo: Pexels
नए प्रीपेड SMS और कॉलिंग वाले प्लान आने वाले हैं. इन प्लान में इनकमिंग कॉलिंग और एसएमएस का सपोर्ट देखने मिलेगा, जिसकी मदद से बेसिक जरूरतें पूरी होती रहेंगी.
Photo: Pexels
जो यूजर डेटा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, अब उनका खर्च कम होने वाला है, क्योंकि उन्हें जिन सर्विस का इस्तेमाल करना है, सिर्फ उन्हीं के लिए पैसे भरने होंगे.
Photo: Pexels
देश के ज्यादातर सीनियर सिटिजन्स को इस नए नियम से फायदा होने वाला है, क्योंकि ज्यादातर इस उम्र के लोग ऐसे फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं, जिसमें इंटरनेट नहीं चलता है.
Photo: Pexels