सचिन के बेटे की शादी में पहुंचे धोनी, फोन पर दिखा खास कवर
5 Feb 2026
Photo: Screengrab/X
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज शादी है. इस शादी में कई जाने-माने लोग पहुंचे.
File Photo
अर्जुन तेंदुलकर की शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए. धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे.
File Photo
शादी समारोह में एंट्री के दौरान धोनी के हाथ में एक स्मार्टफोन नजर आया है. स्मार्टफोन पर एक खास कवर लगा हुआ दिखाई दिया.
Photo: Screengrab/X
धोनी के हाथ में नजर आने वाले फोन के ऊपर एक कवर है, जिसने उसको फ्रंट और बैक दोनों साइड से कवर किया था. इसकी वजह से मॉडल तो पता नहीं चला.
Photo: Screengrab/X
महेंद्र सिंह धोनी के फोन पर लगा हुआ कवर आप भी खरीदना चाहते हैं. तो ऑनलाइन ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ढेरों ऐसे मोबाइल कवर लिस्ट हैं.
Photo: AI Generated
धोनी के स्मार्टफोन पर जो कवर है, वो देखने में फ्लिप कवर जैसा है. मार्केट में यह आसानी से मिल जाता है. फ्लिप कवर नाम से इसको ऑनलाइन सर्च किया जा सकता है.
Photo: Amazon.in
मोबाइल फ्लिप कवर की कीमत 200 रुपये से शुरू होती है. अलग-अलग मॉडल के लिए अलग-अलग फ्लिप कवर आते हैं. मॉडल के हिसाब से उनकी कीमत भी अलग होगी.
Photo: Amazon.in
फ्लिप कवर की खास बात यह है कि बैक पैनल के साथ डिस्प्ले को भी सेफ रखता है. साथ ही इसमें कार्ड आदि रखने की भी जगह होती है.
Photo: Amazon.in
महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले प्लेन में कैंडी क्रश भी खेलते हुए स्पॉट किए जा चुके हैं. यह गेम एक समय पर काफी पॉपुलर था.