सर्दियों में हीटर चलाने से पहले कर लें ये काम, बचेगा बिल

13 Oct 2026

Photo: AI

सर्दियों में रूम को गर्म रखने के लिए लोग हीटर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन लंबे समय से रखा हुआ हीटर बिना चेक किए चलाना सही नहीं है.

Photo: Pexels

रूम हीटर में गर्मी पैदा करने के लिए उसके अंदर लगी कॉइल गर्म होती है. लेकिन अगर कॉइल पर धूल जम जाए या उसमें कोई खराबी आ जाए, तो हीटर पर असर पड़ सकता है.

Photo: Pexels

सबसे पहले हीटर की कॉइल चेक करें. आप इसे देखकर भी पता लगा सकते हैं कि कॉइल कहीं मुड़ी हुई तो नहीं है या उस पर काले निशान तो नहीं हैं.

Photo: Pexels

हीटर की पावर केबल भी चेक करना जरूरी है. अगर केबल कटी हुई है, उस पर दरारें हैं या वह कहीं से ढीली है, तो हीटर चलाना खतरनाक हो सकता है.

Photo: Pexels

इसके अलावा, अगर आपके हीटर का थर्मोस्टेट खराब है, तो उसे लगातार चलाते रहने से बचें. थर्मोस्टेट तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है. जिससे बिजली की खपत बढ़ सकता है.

Photo: Pexels

हीटर का एक बड़ा दुश्मन धूल भी है. लंबे समय तक इस्तेमाल न होने पर हीटर के अंदर और उसकी ग्रिल पर धूल जम सकती है. इसलिए हीटर की सफाई जरूर करें.

Photo: Pexels

अगर आप भी इस सर्दी में बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं, तो हीटर चलाने से पहले ये जरूरी काम कर लें. इससे हीटर की परफॉर्मेंस बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.

Photo: Pexels

Read Next