जहां चाहें वहां पाएं सिनेमाघर जैसा मजा, बड़े काम के पोर्टेबल प्रोजेक्टर

9 Aug 2026

Photo: ITG

बड़ी स्क्रीन का मजा 

लेटेस्ट मूवी हो या फिर लाइव क्रिकेट मैच, बड़ी स्क्रीन का एक्सपीरियंस हर कोई लेना चाहता है.लेकिन कम बजट होने की वजह से हर कोई 100 इंच स्कीन वाली स्मार्ट टीवी नहीं खरीद पाता है.

Photo: Amazon

महंगे टीवी बजट से बाहर 

मार्केट में 100 इंच साइज में आने वाले स्मार्ट टीवी की कीमत आमतौर पर 1 लाख रुपये से होती है. हर किसी के लिए 1 लाख रुपये वाली स्मार्ट टीवी खरीदना मुश्किल होता है. 

Photo: Amazon

पोर्टेबल प्रोजेक्टर से फायदा 

टेक्नोलॉजी ने सभी के लिए एक खास ऑप्शन उपलब्ध कराया है, जिसका नाम पोर्टेबल प्रोजेक्टर है. इसकी मदद से आप घर या छत पर सिनेमाघर जैसी बड़ी टीवी स्क्रीन का मजा ले सकते हैं.

Photo: Amazon

प्रोजेक्टर की कीमत

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म से लेकर स्थानीय मार्केट में ढेरों पोर्टेबल प्रोजेक्टर के ऑप्शन मौजूद हैं. मार्केट में पोर्टेबल प्रोजेक्टर की शुरुआती कीमत 3 हजार रुपये से शुरू होती है. 

Photo: Amazon

कैसे चुनें बेस्ट प्रोजेक्टर

मार्केट में अलग-अलग फीचर्स के साथ आने वाले प्रोजेक्टर को खरीदा जा सकता है. अगर बड़े स्क्रीन साइज का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो बेहतर Lumens ऑप्शन को चुनें.

Photo: Amazon

Lumens क्या है? 

पोर्टेबल प्रोजेक्टर जितने ज्यादा Lumens को सपोर्ट करेगा, उसका मतलब है कि वह उतनी ही ज्यादा बेहतर क्लियरिटी देगी. साथ ही यूजर्स को 4K जैसे एक्सपरीयंस तक मिलता है.

Photo: Amazon

कनेक्टिविटी ध्यान रखें 

पोर्टेबल प्रोजेक्टर को खरीदने से पहले ध्यान रखें कि उसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi आदि का सपोर्ट दिया है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और HDMI पोर्ट का ध्यान रखें. 

Photo: Amazon

यूजर इंटरफेस देखें 

पोर्टेबल प्रोजेक्टर में अब एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी जैसे यूजर इंटरफेस मिलने लगा है. ऐसे में न्यू प्रोजेक्टर खरीदते समय उसके इंटरफेस का ध्यान रखें. 

Photo: Amazon

स्पीकर लगाने की जरूरत

पोर्टेबल प्रोजेक्टर के साथ इनबिल्ट स्पीकर मिलता है, जिनसे आमतौर पर स्टैंडर्ड क्वालिटी मिलती है. इसलिए ब्लूटूथ या 3.5mm ऑडियो जैक की मदद से एक्सटर्नल स्पीकर कनेक्ट कर सकते हैं.

Photo: Amazon

Read Next