Pixel 9a के दाम घटे, 2032 तक नहीं होगा एक्सपायर 

5 Feb 2026

Photo: Google 

Pixel 10a की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने Pixel 9a की कीमत में कटौती कर दी है. इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत 2 हजार रुपये की एक्स्ट्रा सेविंग होगी.

Photo: Google 

Pixel 9a की लॉन्चिंग के दौरान 49,999 रुपये थी और अब इस हैंडसेट को 10 हजार रुपये के प्राइस कट के साथ लिस्ट कर दिया है. अब यह फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में लिस्ट है.

Photo: Google 

Pixel 9a पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसके तहत यूजर्स मैक्सिमम 2 हजार रुपये की सेविंग कर सकेंगे. जिससे इसकी कीमत 37,999 रुपये तक हो सकती है.

Photo: Google

Pixel 9a भले ही एक साल पुराना हैंडसेट है, लेकिन इसमें अभी भी कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: Google

Pixel 9a को लेकर कंपनी पहले ही दावा कर चुकी है कि इसको 7 साल तक का मेजर सपोर्ट मिलेगा. यानी 2032 तक एंड्रॉयड वर्जन के लेटेस्ट अपडेट मिलेंगे.

Photo: Google

Pixel 9a को बीते साल मार्च में लॉन्च किया था. इसमें 6.3 inch का P-OLED डिस्प्ले मिलता है. 

Photo: Google

इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया है. 

Photo: Google

Pixel 9a में Google Tensor G4 (4 nm) चिपसेट का यूज किया गया है. भारत में यह 256GB स्टोरेज के साथ आता है. 

Photo: Google

Pixel 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें 48MP और 12MP के सेंसर हैं. Pixel 9a में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Photo: Google

Read Next