बम जैसा फटा फोन, वीडियो हुआ वायरल, ना करें ये गलती
13 Mar 2026
Photo: Screengrab/X
स्मार्टफोन के फटने का एक नया मामला सामने आया है. एक लड़की घर में सोफे पर बैठकर मोबाइल चला रही थी और अचानक मोबाइल में ब्लास्ट हुआ.
Photo: Unsplash
सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की घर में चार्जिंग के दौरान मोबाइल यूज कर रही थी.
Photo: Unsplash
फोन में ब्लास्ट होने के बाद लड़की सोफे से जमीन पर गिरी और मोबाइल भी जलकर जमीन पर गिर गया. वीडियो देखकर पता चलता है कि लड़की को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
Photo: Unsplash
आमतौर पर कई लोग घर में स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाकर उसको यूज करते हैं, जबकि ऐसा करना खतरनाक साबित होता है.
Photo: Unsplash
मोबाइल चार्जिंग के दौरान उसको खुले स्पेस में रखा रहना चाहिए. बहुत से लोग चार्जिंग पर लगे मोबाइल को तकिये के नीचे रख लेते हैं, ऐसा करना खतरनाक है.
Photo: AI Generated
स्मार्टफोन में आग लगने की मुख्य वजह उसका हीट जनरेट होना है. चार्जिंग के दौरान बहुत से स्मार्टफोन हीट जनरेट करते हैं. चार्जिंग के दौरान बैटरी भी गर्म होती है.
Photo: AI Generated
यूजर्स चार्जिंग पर लगे स्मार्टफोन पर गेम या फिर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं तो इसकी वजह से उसमें आग लग सकती है.
Photo: AI Generated
मोबाइल को आग लगने से बचाने के लिए ध्यान रखें कि फोन चार्जिंग के दौरान मोबाइल हीट को कम करने की कोशिश की जाए.
Photo: AI Generated
मार्केट में कई गैजेट भी मिलते हैं, जो स्मार्टफोन का टेम्प्रेचर डाउन करने में मदद करते हैं.