20 May 2026
Photo: X
18 मई 2026 को IPL मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में महेंद्र सिंह धोनी इस अल्ट्रा-लक्जरी वॉच के साथ नजर आए. आइए जानते हैं इस खास घड़ी और उसकी कीमत के बारे में.
Photo: X
कैप्टन कूल के हाथ में Rolex की Cosmograph Daytona वॉच दिखाई दी. यह घड़ी अपनी प्रीमियम डिजाइन और लक्जरी लुक के लिए काफी मशहूर है.
Photo: X
यह रोलेक्स वॉच हाई-ग्रेड प्लैटिनम से बनी हुई है, जिसकी वजह से इसका लुक बेहद प्रीमियम और लग्जरी दिखाई देता है. धोनी के हाथ में यह घड़ी और भी शानदार लग रही थी.
Photo: X
इस घड़ी के बेज़ल पर 36 स्पार्कलिंग बैगेट डायमंड्स लगे हुए हैं. वहीं इसके अंदर करीब 400 छोटे डायमंड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद खास बनाते हैं.
Photo: X
प्लैटिनम बॉडी और रेयर डायमंड्स की वजह से इस घड़ी की कीमत लगभग ₹4.75 करोड़ बताई जा रही है.
Photo: X
इस घड़ी में पूरी तरह मैकेनिकल मूवमेंट दिया गया है. इसमें बैटरी का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि यह हाथ की मूवमेंट से खुद को चार्ज करती रहती है.
Photo: X
इस घड़ी को हर कोई आसानी से नहीं खरीद सकता. रोलेक्स की यह वॉच बेहद लिमिटेड संख्या में बनती है, जिसकी वजह से इसकी वेटिंग टाइम 2 साल से लेकर 8 साल तक हो सकती है.
Photo: X