LPG संकट : नाश्ते से रात के खाने तक, बिना गैस के तैयार होगा हेल्दी फूड

13 Mar 2026

Photo: PTI

खत्म हुए इंडक्शन 

LPG गैस के बढ़े दाम की वजह से बहुत से लोगों ने घर और दुकान आदि के लिए इतनी ज्यादा संख्या में इंडक्शन कुकटॉप खरीदें. अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं.  

Photo: PTI

इलेक्ट्रिसिटी वाला इंडक्शन 

इंडक्शन कुकटॉप, असल में इलेक्ट्रिसिटी पर चलने वाला एक तरह का स्टोव होता है. इसपर बर्तन को रखकर खाने के सामान बनाया जाता है.

Photo: Amazon

 ढेरों खास प्रोडक्ट 

ऑनलाइन से ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर ढेरों ऐसे प्रोडक्ट हैं, जो बिना LPG के घर पर खाना बनाने की सुविधा देता है. आइए इन प्रोडक्ट के बारे में एक-एक करके जानते हैं. 

Photo: Amazon

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर 

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के मार्केट में कई ऑप्शन लिस्ट हैं. इन इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर को राइस कुकर के नाम से भी जाना जाता है. इनकी कीमत 1,500 रुपये से शुरू होती है.

Photo: Amazon

बना सकेंगे कई आइटम  

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मदद से दाल, चावल, सब्जियां, सूप और नॉनवेज आदि बनाया जा सकता है. यह बिजली से चलता है और इसमें खाना जलता नहीं है. 

Photo: Amazon

रोटी मेकर भी मौजूद 

ऑनलाइन मार्केट में ढेरों इलेक्ट्रिक रोटी मेकर मौजूद हैं. इलेक्ट्रिक रोटी मेकर की शुरुआती कीमत 2 हजार रुपये है.

Photo: bajajvacco

रोटी मेकर चलाना आसान 

रोटी मेकर के अंदर सिर्फ आटे का डो बनाकर रखना होगा. इसे दबाने से डो रोटी का आकार ले लेगा, जिसके बाद थोड़ी देर में वह पककर तैयार भी हो जाएगी.

Photo: bajajvacco

डोसा मेकर प्रिंटर 

ऑनलाइन मार्केट में एक ऐसा प्रिंटर मौजूद है, जो ऑटोमेटिक तरीके से डोसा तैयार करता है. EVOCHEF नाम का ब्रांड डोसा मेकर मशीन सेल करती है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है.

Photo: Amazon

ऑटोमेटिक करता है काम 

ऑटोमेटिक डोसा मेकर के अंदर एक ट्रे है, जिसमें बेटर को डालना होता है. इसके बाद यह ऑटोमेटिक डोसा सेकता है और उसको एक प्लेट पर निकाल रख देता है.

Photo: Amazon

Read Next