LPG संकट में खरीदा इलेक्ट्रिक चूल्हा, साफ करने में ना करें ये गलती

23 Mar 2026

Photo: PTI

ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में तनाव जारी है, जिसकी वजह से हाल ही में LPG सप्लाई को लेकर संकट आ गया था. 

Photo: PTI

LPG संकट के चलते बहुत से लोगों ने बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक चूल्हे यानी इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप खरीदें.

Photo: PTI

इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप, ट्रेडिशनल गैस चूल्हे से अलग होता है. इंडक्शन देखने में प्रीमियम लगता है, जिसकी वजह से हर कोई उसको क्लीन रखना चाहता है. 

Photo: Amazon

इंडक्शन कुकटॉप क्लीन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. साथ ही एक्सपर्ट बताते हैं कि इसको कैसे क्लीन करना चाहिए. 

Photo: Amazon

इंडक्शन कुकटॉप को पेपर या किसी नॉर्मल कपड़े या टावल आदि से क्लीन नहीं करना चाहिए. इंडक्शन कुकटॉप के ऊपर ग्लास होता है, जिसपर स्क्रैच आ सकते हैं और वह खराब हो सकता है.  

Photo: AI Generated

इंडक्शन कुकटॉप क्लीन करते समय ध्यान रखें कि कुकटॉप ऑफ होना चाहिए. इसके बाद उसके सरफेस ठंडा होने का इंतजार करें.

Photo: AI Generated

इंडक्शन कुकटॉप को क्लीन करते समय स्प्रे का यूज करें, जिसके अंदर सफेद विनेगर का यूज करें. यह तेल और अन्य दाग हटाने में कारगर है.

Photo: AI Generated

ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकटॉप के लिए क्लीनिंग प्रोडक्ट मिलते हैं. इनकी कीमत 147 रुपये शुरू होती है. 

Photo: PTI

इंडक्शन कुकटॉप का यूज करते समय ज्यादा पानी का इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने की वजह किनारों से पानी इंडक्शन के अंदर जा सकता है, जिसकी वजह से वह खराब हो जाएगा.

Photo: PTI

Read Next