4 June 2026
Photo: AI
अक्सर लोग अच्छी इस्त्री तो खरीद लेते हैं, लेकिन इस्तेमाल के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से यह खराब हो सकती है. आइए जानते हैं कि इससे कैसे बचा जाए.
Photo: Pexels
कुछ इस्त्री में स्टीम का फीचर होता है. इनमें हार्ड वॉटर का इस्तेमाल करने से इसके वेंट्स बंद हो सकते हैं. इससे अंदर दबाव बढ़ सकता है और दुर्घटना हो सकती है.
Photo: Pexels
कपड़े प्रेस करते समय कई लोग ध्यान नहीं देते कि वे पावर कॉर्ड को मोड़ रहे हैं या खींच रहे हैं. इससे अंदर का कॉपर वायर डैमेज हो सकता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.
Photo: Pexels
कई लोग आयरन में मैक्स लिमिट से ज्यादा पानी भर देते हैं. इससे टैंक में हवा के लिए जगह नहीं बचती और स्टीम भरने से या ब्लास्ट हो सकता है.
Photo: Pexels
वॉटर टैंक में केवल साफ पानी ही डालना चाहिए. किसी दूसरी चीज का इस्तेमाल करने से हीटिंग सिस्टम और स्टीम चैनल खराब हो सकते हैं.
Photo: Pexels
इस्त्री के अंदर एक थर्मोस्टेट लगा होता है, जो आयरन प्लेट को जरूरत से ज्यादा गर्म होने से रोकता है. अगर यह खराब हो जाए, तो इस्त्री ओवरहीट हो सकती है.
Photo: Pexels
आयरन एक हाई पावर डिवाइस है. इसे कमजोर या खराब एक्सटेंशन कॉर्ड पर चलाने से वायर गर्म हो सकते हैं और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है.
Photo: Pexels
कई लोगों की आदत होती है कि वे इस्त्री के टैंक में पानी भरकर ही छोड़ देते हैं. इससे अंदर जंग लग सकती है और स्टीम सिस्टम खराब हो सकता है.
Photo: Pexels