सस्ते फोन से भी क्लिक करें iPhone जैसी फोटो, बस ऑन करें ये सेटिंग्स

14 July 2026

Photo: Pexels

फोन से शानदार फोटो

अक्सर लोग अपने फोन के कैमरा को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिससे फोटो की क्वालिटी काफी खराब हो जाती है. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स.

Photo: Pexels

फोकस लॉक का इस्तेमाल

फोटो लेने से पहले जिस चीज़ की फोटो लेनी है, उस पर 2-3 सेकंड तक उंगली दबाकर रखें. इससे फोकस लॉक हो जाएगा और फोटो बार-बार ब्लर नहीं होगी.

Photo: Pexels

लेंस साफ करें

कई बार फोटो खराब होने की वजह कैमरा नहीं, बल्कि गंदा लेंस होता है. फोटो लेने से पहले मुलायम कपड़े से लेंस साफ करें. इससे फोटो ज्यादा साफ आएगी.

Photo: Pexels

1x कैमरा का इस्तेमाल करें

अगर आपके फोन में कई कैमरे हैं, तो दिन की रोशनी में 1x कैमरा इस्तेमाल करें. यही कैमरा सबसे अच्छी क्वालिटी देता है और फोटो ज्यादा नेचुरल दिखती है.

Photo: Pexels

HDR मोड चालू रखें

HDR ऑन रहने से फोटो में आसमान और चेहरा दोनों सही दिखते हैं. बहुत ज्यादा उजाले या अंधेरे में भी फोटो का बैलेंस अच्छा बना रहता है.

Photo: Pexels

ग्रिड लाइन ऑन करें

कैमरा सेटिंग में जाकर Grid चालू करें. इससे फोटो सीधी आती है और सब्जेक्ट को सही जगह रखने में आसानी होती है. फोटो ज्यादा प्रोफेशनल दिखने लगती है.

Photo: Pexels

2x डिजिटल ज़ूम से बचें

सस्ते फोन में डिजिटल ज़ूम करने से फोटो की क्वालिटी कम हो जाती है. बेहतर है कि आप खुद थोड़ा पास जाकर फोटो लें.

Photo: Pexels

रोशनी का सही इस्तेमाल

अच्छी फोटो के लिए रोशनी सबसे जरूरी है. कोशिश करें कि फोटो दिन की नैचुरल रोशनी में लें. पीछे तेज रोशनी होने पर चेहरा डार्क दिख सकता है.

Photo: Pexels

Exposure खुद सेट करें

फोकस करने के बाद स्क्रीन पर दिखने वाले सूरज वाले आइकन को ऊपर या नीचे करें. इससे फोटो ज्यादा उजली या ज्यादा डार्क होने से बच जाएगी.

Photo: Pexels

Read Next