AC खरीदने से पहले जान लो! इन्वर्टर vs डुअल इन्वर्टर AC का सच

3 Apr 2026

Photo: AI

कंप्रेसर मैकेनिज्म

एक साधारण इन्वर्टर AC में सिंगल सिलेंडर, सिंगल रोटरी कंप्रेसर होता है, जबकि ड्यूल इन्वर्टर AC में 2 कंप्रेसर चैंबर होते हैं. इससे रोटेशनल टॉर्क बेहतर तरीके से बैलेंस रहता है.

Photo: ITG

रोटेशनल सिस्टम,स्थिरता

ड्यूल इन्वर्टर AC में 2 रोटर 180 डिग्री पर लगे होते हैं, जिससे यह ज्यादा स्थिर रहता है और वाइब्रेशन बहुत कम होता है, सिंगल रोटरी डिजाइन की तुलना में.

Photo: ITG

कूलिंग स्पीड

ड्यूल रोटर सिस्टम के कारण कंप्रेसर तेजी से काम करता है, जिससे सिंगल इन्वर्टर AC के मुकाबले जल्दी कूलिंग मिलती है.

Photo: ITG

बिजली की बचत

दोनों ही सामान्य AC के मुकाबले ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होते हैं, लेकिन ड्यूल इन्वर्टर AC बिजली की बचत में थोड़ा ज्यादा बेहतर होता है.

Photo: ITG

कम शोर

बेडरूम के लिए ड्यूल इन्वर्टर AC बहुत अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें वाइब्रेशन कम होता है और बैलेंस्ड मोटर के कारण यह काफी शांत चलता है.

Photo: ITG

तापमान में स्थिरता

दोनों ही AC तापमान को स्थिर बनाए रखते हैं, लेकिन ड्यूल इन्वर्टर AC ज्यादा सटीक तरीके से तापमान मेंटेन करता है और ऑन-ऑफ कम करता है.

Photo: ITG

टिकाऊपन

ड्यूल इन्वर्टर AC में कम वाइब्रेशन होने के कारण इसकी लाइफ और टिकाऊपन ज्यादा होती है.

Photo: ITG

कीमत में कौन बेहतर?

साधारण AC सबसे ज्यादा बजट-फ्रेंडली होते हैं. इन्वर्टर AC मिड-रेंज में मिल जाते हैं, जबकि ड्यूल इन्वर्टर AC थोड़े महंगे होते हैं. हालांकि, लंबे समय में ये बिजली का बिल बचाकर फायदे में रहते हैं.

Photo: ITG

Read Next