फोन पर किससे होती है बातचीत? सिर्फ एक OTP से खुल सकता है राज
07 Feb 2026
Photo: Unsplash
लीक हो जाएगी जानकारी
एक OTP से आपकी कॉल लॉग्स किसी और के हाथ लग सकती हैं. इसके लिए किसी बड़े हैकर को मैदान में नहीं उतरना होगा.
Photo: Unsplash
बल्कि एक ऐप के कुछ फीचर्स को ट्वीक करने से ये जानकारी किसी के हाथ लग सकती है. हम बात कर रहे हैं MyJio ऐप की.
Photo: Unsplash
इस ऐप का इस्तेमाल करके आप अपने नंबर की कॉल हिस्ट्री निकाल सकते हैं. लेकिन कोई और भी ऐसा कर सकता है.
Photo: Unsplash
इसके लिए उसे सिर्फ आपके फोन पर आने वाला एक OTP चाहिए होगा. इस ऐप में आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Unsplash
अगर आप प्लान यूजेज पर जाएंगे, तो आपको कितना डेटा इस्तेमाल किया, कितनी कॉल्स की हैं और कितने SMS किए हैं, सभी की डिटेल्स मिल जाएंगी.
Photo: Unsplash
यहां पर पिछले 7 दिन, 15 दिन और 30 दिनों के साथ ही कस्टम डेट्स का डेटा निकालने की सुविधा भी मिलती हैं.
Photo: Unsplash
अगर किसी ने अपने फोन पर आपका अकाउंट लॉगइन कर लिया है, तो बड़ी आसानी से उसे आपके यूजेज की जानकारी मिलेगी.
Photo: Unsplash
इस स्थिति से बचने के लिए ध्यान रखें कि आपका अकाउंट किसी और डिवाइस में लॉगइन ना हो.
Photo: Unsplash
अगर आपको संदेह है, तो बड़ी ही आसानी से आप लॉगआउट कर सकते हैं. इसके लिए आपको लॉगआउट फ्रॉम ऑल डिवाइस चुनना होगा.
Photo: Unsplash
Read Next
ये भी देखें
200MP कैमरे वाला फोन हुआ सस्ता, बचा सकते हैं हजारों रुपये
सिम कार्ड्स से निकल सकता है करोड़ों का सोना, कहीं आप फेंक तो नहीं देते
आसान हुआ Aadhaar कार्ड पर फोन नंबर बदलना, इस ऐप से हो जाएगा काम
Airtel ने दिया यूजर्स को झटका, फ्री नहीं मिलेगी 17 हजार की सर्विस