इनवर्टर, नॉन इनवर्टर या कनवर्टेबल, कौन सा AC है सबसे बेस्ट
3 Feb 2026
Photo: Getty
दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों और कस्बों में तापमान बढ़ रह है. आने वाले दिनों में गर्मी की तपिश और भी बढ़ेंगी.
Photo: Getty
गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से लोग AC खरीदते हैं और उसको घर, ऑफिस या दुकान आदि में यूज करते हैं.
Photo: Getty
यूं तो मार्केट में ढेरों टाइप के AC होते हैं, जिनमें विंडो, स्प्लिट और पोर्टेबल ऑप्शन है. इनके अंदर भी एक खास टेक्नोलॉजी मिलती है.
Photo: Getty
AC के अंदर कूलिंग देने के लिए कंप्रेसर का यूज किया जाता है. इस कंप्रेसर को चलाने के लिए एक मोटर का यूज होता है.
Photo: Getty
मार्केट में फिक्स्ड स्पीड (नॉन इनवर्टर), इनवर्टर, और कनवर्टेबल के कई AC मौजूद हैं.
Photo: Amazon.in
नॉन इनवर्टर AC का नुकसान यह है कि इसमें बिजली बिल ज्यादा आता है. कंप्रेसर पर लगी मोटर कूलिंग होने के बाद बंद हो जाती है और कूलिंग के लिए तोबारा ऑन होती है. बार-बार मोटर ऑन या ऑफ होती है.
Photo: Amazon.in
इनवर्टर AC के अंदर बिजली बिल कम आता है. इसके पीछे की वजह ये है कि एक बार रूम ठंडा होने के बाद कंप्रेसर के साथ लगी मोटर स्लो हो जाती है. इस प्रोसेस में पावर सेविंग होती है.
Photo : Vijay sales
कनवर्टेबल AC में इनवर्टर का फायदा तो शामिल है इसके Ton कैपिसिटी को एडजेस्ट भी किया जा सकता है. यानी 1.5Ton के AC को 0.9Ton कैपिसिटी तक पर चलाया जा सकता है.
Photo: Amazon.in
मार्केट में न्यू AC खरीदने से पहले चेक कर लें कि वह फिक्स्ड स्पीड (नॉन इनवर्टर), इनवर्टर या कन्वर्टेबल AC है. ये बॉक्स के ऊपर भी लिखा होता है.