16 July 2026
Credit: Credit Name
भारतीय रेल की टिकट बुकिंग और ट्रेन स्टेटस बताने वाली वेबसाइट IRCTC का नया पोर्टल लॉन्च हो चुका है.
Photo: Unsplash
IRCTC ने करीब 24 साल के बाद न्यू पोर्टल लॉन्च किया है, हालांकि अभी न्यू पोर्टल बीटा वर्जन में मौजूद है.
Photo: Unsplash
नए IRCTC पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए अपने पुराने आईआरसीटीसी के लॉगइन आईडी और पासवर्ड का यूज करना होगा.
Photo: Unsplash
एक बार लॉगइन करने के बाद पैसेंजर आसानी से ट्रेन की टिकट बुकिंग कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
न्यू वेबसाइट में कलर थीम को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया है, जो देखने में आज के जमाने की वेबसाइट लगती है.
Photo: Unsplash
मौजूदा समय में IRCTC की दोनों ही वेबसाइट मौजूद हैं, जिसके चलते कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया है कि किस पोर्टल से टिकट बुक करें.
Photo: Unsplash
IRCTC के दोनों पोर्टल लाइव हैं, लेकिन न्यू वाला पोर्टल अभी बीटा वर्जन में है. दोनों ही पर टिकट बुकिंग की सुविधा है, पैसेंजर जहां से चाहें वहां से टिकट बुक कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
IRCTC के न्यू बीटा वर्जन को लेकर कहा है कि पैसेंजर्स से फीडबैक मांगा है, जिसके बाद उसमें कुछ सुधार और अपग्रेडेशन किया जाएगा. इसके बाद स्टेबल वर्जन लॉन्च होगा.
Photo: Unsplash
न्यू IRCTC पोर्टल में कई सुधार किए गए हैं, जिसमें से एक कैप्चा को कम किया गया है. अब हर जगह बार-बार कैप्चा नहीं भरने पड़ेंगे.
Photo: Unsplash
न्यू IRCTC के पोर्टल पर टिकट बुकिंग को आसान बनाया गया है. यहां पर सभी क्लास की सीट नजर आती हैं.
Photo: Unsplash