वायरल हुआ Google ऑफिस का वीडियो, हैरान कर देगा अंदर का नजारा 

03 Feb 2026

Photo: Unsplash

रील में दिखा गूगल ऑफिस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गूगल के लंदन ऑफिस के अंदर का नजारा दिखाया गया है.

Photo: IG/itsamitdatta

इस वीडियो को अमित दत्ता ने शेयर किया है, जो Meta में काम करते हैं. वीडियो में उन्होंने गूगल ऑफिस की कैंटीन और दूसरे एरिया को दिखाया है. 

Photo: IG/itsamitdatta

वीडियो की शुरुआत म्यूजियम स्टाइल वाले इंटीरियर से होती है और कैफेटेरिया तक पहुंचती है, जिसमें कई तरह के फूड्स एम्पलाइज के लिए सजाए गए हैं. 

Photo: IG/itsamitdatta

अमित ने वीडियो में बताया कि हाल में ही मैं गूगल के लंदन ऑफिस लंच के लिए पहुंचा था. इस जगह को ऑफिस कहना गलत होगा.

Photo: IG/itsamitdatta

उन्होंने बताया कि ये जगह एक वर्कप्लेस से ज्यादा टेक म्यूजियम लगती है. उन्होंने ग्लास डोर डिजाइन और कॉर्टून कैरेक्टर्स को दिखाया है. 

Photo: IG/itsamitdatta

वीडियो के अगले पड़ाव में जब अमित कैफेटेरिया में पहुंचते हैं, तो पूरी कहानी बदल जाती है. कैफेटेरिया कई तरह के पकवानों से सजी दिखती है. 

Photo: IG/itsamitdatta

अमित ने वीडियो में बात करते हुए बताया, 'मुझे नहीं लगता है कि किसी और का ऑफिस ऐसा होगा, जैसा गूगल का है.'

Photo: IG/itsamitdatta

उन्होंने कहा है कि कंपनी का खाना लंच ब्रेक से ज्यादा एम्पलाइज को रोकने का तरीका लगता है. ऐसे ऑफिस को छोड़ा बहुत मुश्किल है. 

Photo: IG/itsamitdatta

उनके वीडियो पर यूजर्स कई तरह के सवाल कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने पूछा है कि क्या मेटा में स्विच करते हुए गूगल के खाने का ख्यास आपको नहीं आया.

Photo: IG/itsamitdatta

Read Next