19 June 2026
Photo: AI
फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले कई बड़े फुटबॉलर्स के हाथ में यह काला बॉक्स देखा गया था. आइए जानते हैं कि आखिर इसके अंदर क्या होता है.
Photo: poga.gg
बड़े सूटकेस जैसा दिखने वाले इस बॉक्स के अंदर POGA कंपनी का पोर्टेबल गेमिंग सेटअप होता है, जिसकी मदद से खिलाड़ी कहीं भी और कभी भी गेम खेल सकते हैं.
Photo: poga.gg
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी लगातार ट्रैवल करते हैं और होटलों में रुकते हैं. ऐसे में एंटरटेनमेंट के लिए कई फुटबॉलर्स अपने साथ यह गेमिंग सेटअप लेकर चलते हैं.
Photo: poga.gg
प्रोफेशनल खिलाड़ियों को FIFA वीडियो गेम खेलना काफी पसंद होता है. इस गेम की वजह से टीम के खिलाड़ियों के बीच बॉन्डिंग भी अच्छी होती है.
Photo: poga.gg
यह काला दिखने वाला बॉक्स कोई नार्मल बॉक्स नहीं है. इसके अंदर हाई-क्वालिटी गेमिंग मॉनिटर, पावर सिस्टम और कंसोल लगाने की जगह होती है.
Photo: poga.gg
इस डिवाइस को सेटअप करने में सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं. खिलाड़ियों को अलग से केबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और होटल के TV की भी जरूरत नहीं होती.
Photo: poga.gg
यह बॉक्स हाई-स्ट्रेंथ एल्यूमिनियम से बना होता है. अंदर की तरफ फोम लगा होता है, जिससे इसके अंदर रखे डिवाइ सेफ रहते हैं.
Photo: poga.gg
गेमिंग के दौरान कंसोल गर्म हो सकते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए POGA ने इसमें बिल्ट-इन कूलिंग सिस्टम दिया है, जिससे ओवरहीटिंग की प्रॉब्लम नहीं होती.
Photo: poga.gg