FIFA World Cup 2026: ब्राजील VS नॉर्वे मैच के दौरान रोबोट ने की फुटबॉल की डिलीवरी

7 July 2026

Photo: Hyundai Motor

स्पोर्ट्स और फ्यूचर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और नॉर्वे के मैच के दौरान स्पोर्ट्स और टेक्नोलॉजी का शानदार नज़ारा देखने मिला. आइए जानते हैं इस शानदार टेक्नोलॉजी के बारे में.

Photo: Hyundai Motor

ऐतिहासिक पल

फेमस ह्यूमनॉइड रोबोट (इंसानों जैसा रोबोट) जिसका नाम एटलस है, उसने 2026 फीफा वर्ल्ड कप मैच शुरू होने से पहले फुटबॉल मैदान पर जाकर ऑफिशियल मैच बॉल रेफरी को दी.

Photo: Hyundai Motor

बड़ा मैच

फुटबॉल रेफरी को बॉल देने का ये शानदार पल हाफ टाइम के बाद भी देखने मिला. ये मैच ब्राजील और नॉर्वे के बीच खेला जा रहा था.

Photo: Hyundai Motor

कहां पर देखने मिला?

इस ह्यूमनॉइड रोबोट को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी स्टेडियम में देखा गया, जहां हजारों फुटबॉल फैंस मौजूद थे. इसे देखकर लोगों का रोमांच और बढ़ गया.

Photo: Hyundai Motor

घास पर चलना आसान नहीं

एक रोबोट के लिए घास वाले ग्राउंड पर चलना बिल्कुल आसान नहीं होता, क्योंकि जमीन सॉफ्ट और बराबर नहीं होती. इसलिए इंजीनियरों ने इसका सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया.

Photo: Hyundai Motor

कैसे भेजा गया सिग्नल?

हजारों फैंस की मौजूदगी में Wi-Fi सिग्नल से रोबोट को कंट्रोल करना आसान नहीं था. इसलिए इंजीनियरों ने रोबोट के पीछे एक स्पेशल रेडियो डिवाइस लगाया था.

Photo: Hyundai Motor

स्मार्ट दिमाग

एटलस ने अपने ऑनबोर्ड कैमरे और स्मार्ट सेंसर का इस्तेमाल किया. इसकी मदद से वह ग्राउंड को सही तरीके से देख पाया और रेफरी तक बॉल सेफ तरीके से पहुंचा दी.

Photo: Hyundai Motor

किसने बनाया ये रोबोट?

इस ह्यूमनॉइड रोबोट को फेमस रोबोटिक्स कंपनी बोस्टन डायनेमिक्स ने बनाया है. ये कंपनी हुंडई मोटर के अंडर आती है.

Photo: Pexels

असल दुनिया का टेस्ट

हुंडई ने इस ह्यूमनॉइड रोबोट को मैदान में उतारकर दिखा दिया कि अब रोबोट सिर्फ लैब तक सीमित नहीं हैं, बल्कि असल दुनिया में भी सही तरीके से काम कर सकते हैं.

Photo: Pexels

Read Next