हैकर्स नहीं छू पाएंगे आपका स्मार्टफोन, बस फोन को इस बैग में रखें

10 Aug 2026

Photo: AI Generated

डाटा हो सकता है लीक

आज के समय में हैकर्स स्मार्टफोन हैक करके आपकी पर्सनल जानकारी से लेकर बैंक अकाउंट तक पहुंच सकते हैं. आइए जानते हैं अपनी प्राइवेसी को कैसे स्ट्रॉन्ग रखें.

Photo: Amazon

कैसे करते हैं हैक?

जब आप कहीं बाहर जाते हैं और वहां लगे फ्री Wi-Fi से अपना स्मार्टफोन कनेक्ट करते हैं, तो आपका डाटा लीक हो सकता है.

Photo: Amazon

कौन सा बैग बचाता है?

अपनी प्राइवेसी और सेफ्टी को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैराडे बैग मिलता है. इसके अंदर फोन रखने पर कोई भी आसानी से आपके फोन तक नहीं पहुंच पाता.

Photo: Amazon

कैसे इस्तेमाल करते हैं?

स्मार्टफोन और वायरलेस चाबी को हैक करना आसान हो सकता है. इससे बचने के लिए इस्तेमाल के बाद इन्हें फैराडे बैग के अंदर रख दें. इससे बाहर कोई सिग्नल नहीं जाएगा.

Photo: Amazon

कैसे करता है काम?

इस बैग के अंदर लगे फैब्रिक के नीचे मेटल की जाली होती है, जो सिल्वर, कॉपर जैसे मटेरियल से बनी होती है. इसकी मदद से सिग्नल बैग के अंदर ही रुक जाते हैं.

Photo: Amazon

सिग्नल हो जाते हैं ब्लॉक

बैग बंद करने के बाद स्मार्टफोन से निकलने वाले Wi-Fi, सिम के 4G/5G, ब्लूटूथ और दूसरे वायरलेस सिग्नल ब्लॉक हो जाते हैं.

Photo: Amazon

लोकेशन ट्रैकिंग बंद 

कई बार फोन में ऐसे ऐप इंस्टॉल होते हैं जो लगातार लोकेशन ट्रैक करते रहते हैं. इससे बचने के लिए आप फोन को फैराडे बैग में रख सकते हैं.

Photo: Amazon

रिमोट हैकिंग से सेफ

स्मार्टफोन को इस बैग के अंदर रखने से रिमोट हैकिंग का खतरा काफी कम हो जाता है और आपके फोन का डाटा ज्यादा सेफ रहता है.

Photo: Amazon

कीमत कितनी?

अगर कीमत की बात करें, तो यह सेफ्टी बैग ऐमेजॉन पर करीब ₹499 में लिस्टेड है.

Photo: Amazon

Read Next