कहीं एक्सपायर तो नहीं आपका पुराना फोन, मंडरा रहा खतरा 

17 Feb 2026

Photo: Unsplash

साइबर हैकर्स स्मार्टफोन को हैक करके उसको अपने इशारों पर नचा सकते हैं. जब चाहें वह सोशल मीडिया और कैमरा ऑन करके आपको देख सकते हैं. 

Photo: Unsplash

इसलिए जरूरी है कि अपने स्मार्टफोन को हमेशा साइबर हैकर्स से दूर रखें. कई बार कमजोर फोन सिक्योरिटी का हैकर्स और स्कैमर्स फायदा उठाते हैं. 

Photo: Unsplash

अक्सर साइबर स्कैमर्स उन स्मार्टफोन को आसानी से शिकार बना लेते हैं, जो एक्सपायर हो जाते हैं. 

Photo: Unsplash

स्मार्टफोन एक्सपायर होने का मतलब है कि मैन्युफैक्चरर कंपनी उसको सपोर्ट देना बंद कर देते. 

Photo: Unsplash

अक्सर कंपनियां पुराने मॉडल्स पर OS मेजर अपडेट और सिक्योरिटी पैड अपडेट देना बंद कर देती हैं.

Photo: Unsplash

सिक्योरिटी अपडेट ना मिलने की वजह से स्मार्टफोन का सुरक्षा कवच कमजोर हो जाता है. इस सुरक्षा कवच को साइबर हैकर्स आसानी से भेद जाते हैं. 

Photo: Unsplash

साइबर हैकर्स एक बार स्मार्टफोन का एक्सेस बना लेते हैं. उसके बाद वह बैंक ओटीपी, कैमरा एक्सेस और मीडिया फाइल्स तक पहुंच बना लेते हैं. 

Photo: Unsplash

बैंक ओटीपी को एक्सेस करके साइबर हैकर्स बैंक खाते में सेंध लगा सकते हैं. यहां तक कि बैंक खाता खाली कर सकते हैं. 

Photo: Unsplash

हैकर्स कैमरा का एक्सेस लेकर आपके प्राइवेट मूमेंट तक को कैप्चर कर सकते हैं. यहां तक ये भी जान सकते हैं कि किसके साथ घूम रहे हैं और किससे बात कर रहे हैं. 

Photo: Unsplash

Read Next