13 July 2026
Photo: AI
ज्यादातर लोगों को लगता है कि फ्रिज में कम सामान रखने से बिजली का बिल कम आता है. लेकिन क्या ये ट्रिक सच में काम करती है? आइए जानते हैं.
Photo: Pexels
खाली फ्रिज की ठंडी हवा ज्यादा देर तक अपना टेम्प्रेचर मेंटेन नहीं कर पाती और जल्दी रूम टेम्प्रेचर पर आ जाती है. वहीं खाना और लिक्विड काफी देर तक ठंडे रहते हैं.
Photo: Pexels
जैसे ही आप फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, खाली फ्रिज की सारी ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और कमरे की गरम हवा अंदर आ जाती है.
Photo: Pexels
जब गरम हवा फ्रिज के अंदर चली जाती है, तब कंप्रेसर को फ्रिज फिर से ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसी वजह से ज्यादा बिजली खर्च होती है.
Photo: Pexels
अगर फ्रिज में खाने-पीने का सामान रखा हो, तो वह बर्फ के ब्लॉक की तरह काम करता है. इससे फ्रिज के अंदर ठंडा टेम्प्रेचर ज्यादा देर तक बना रहता है.
Photo: Pexels
जब आपका फ्रिज सामान से भरा रहता है, तो दरवाजा खोलने पर गरम हवा को अंदर आने के लिए कम जगह मिलती है.
Photo: Pexels
फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भी नहीं भरना चाहिए. इससे हवा का सर्कुलेशन रुक जाता है और फ्रिज में रखा सामान भी खराब हो सकता है.
Photo: Pexels
फ्रिज को करीब 70% तक ही भरना चाहिए. इससे फ्रिज अच्छी तरह ठंडा रहता है और सामान भी सही तरीके से ठंडा रहता है.
Photo: Pexels
अगर फ्रिज में सही मात्रा में सामान रखा जाए, तो कंप्रेसर पर कम लोड पड़ता है. इससे बिजली की खपत कम होती है और बिजली का बिल भी कम आने में मदद मिलती है.
Photo: Pexels