युद्ध जैसे हालात में जान बचा सकते हैं ये गैजेट्स, कीमत सिर्फ 300 रुपये से शुरू
2 Mar 2026
Photo: Reuters
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरें सामने आईं. इसके बाद कई देशों में तनाव बढ़ गया है.
Photo: AP
युद्ध के तनाव के बीच कुछ ऐसे खास गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इमरजेंसी और यु्द्ध जैसे हालात के दौरान आपके घर में होने चाहिए.
Photo: AP
ये गैजेट या प्रोडक्ट आसानी से स्थानीय मार्केट और ऑनलाइन मार्केट से खरीदा जा सकते हैं. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं.
Photo: AFP
आपातकाल या युद्ध जैसी स्थिति में ब्लैकआउट हो जाता है. इसलिए आप अपने घर में LED लाइट का यूज कर सकते हैं.
Credit: Credit Name
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अपने लिए इमरजेंसी लाइट खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 300 रुपये से 500 रुपये के बीच होती है.
Credit: Credit Name
मार्केट में कई सोलर से चार्ज होने वाले पावर बैंक आते हैं. ये पावर बैंक स्मार्टफोन चार्जिंग, छोटे फैन और लाइटिंग आदि में यूज किए जा सकते हैं.
Credit: Credit Name
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन,फ्लिपकार्ट के अलावा स्थानीय मार्केट में सोलर पावर बैंक के कई ऑप्शन दिए गए हैं. फ्लिपकार्ट पर 10,000mAh की बैटरी वाला सोलर पावर बैंक 899 रुपये में लिस्ट है.
Credit: Credit Name
वॉर जैसी स्थिति या फिर आपातकाल के दौरान Hand Crank Generator का यूज कर सकते हैं. इससे स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट को चार्ज किया जा सकता है.
Photo: Amazon.in
मार्केट में Hand Crank Generator के ढेरों ऑप्शन हैं. कुछ प्रोडक्ट 403 रुपये में लिस्ट हैं. इसके अलावा 6 हजार रुपये तक में भी मिल रहे हैं.
Credit: Credit Name
रेडियो भी ऐसे समय में काफी यूजफुल साबित होता है. इसके लिए आप मार्केट से रेडियो रिसीवर भी खरीद सकते हैं. मार्केट में 1,000 रुपये की शुरुआत में कई प्रोडक्ट आते हैं.