फट गया बैटरी वाला टूथब्रश, इलेक्ट्रिक ब्रश के साथ ना करें ये गलती 

22 Mar 2026

Photo: Unsplash

स्मार्टफोन, टैबलेट, TWS या पावर बैंक आदि में ब्लास्ट होने के कई केस सुने होंगे. एक नया मामला सामने आया है, जहां एक महिला के इलेक्ट्रिक टूथब्रश में ब्लास्ट हो गया. 

Photo: Unsplash

ब्लास्ट होने की वजह से उनके बाथरूम में आग लग गई. हालांकि उन्होंने बताया कि आग बाथरूम से बाहर नहीं आई. 

Photo: Unsplash

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल की महिला शॉर्लोट बोवर्स ने दावा किया है कि 8 महीने से एक इलेक्ट्रिसिटी टूथब्रश यूज कर रही थीं. 

Photo: Unsplash

हालांकि कुछ दिन पहले रात के समय उनके बाथरूम में मौजूद ब्रश के अंदर आग लग गई.

Photo: Unsplash

उन्होंने बताया कि उनकी किस्मत अच्छी थीं कि वह उस समय बाथरूम में नहीं थीं. कांच की वजह से आग ज्यादा फैली नहीं. 

Photo: Unsplash

इलेक्ट्रिक टूथब्रश में आग लगने के पीछे कई वजह हो सकती हैं. दरअसल, टूथब्रश के अंदर लीथियम ऑयन बैटरी होती है, जो एक ज्वलनशील पदार्थ है.

Photo: Unsplash

टूथब्रश अगर किसी वजह से ओवर हीट हो रहा तो उसके अंदर मौजूद लीथियम ऑयन बैटरी में ब्लास्ट हो जाएगा. 

Photo: Unsplash

टूथब्रश के इलेक्ट्रिकल मैकेनिज्म के ऊपर एक रबर की सेफ्टी लगी होती है. अगर वक्त के साथ वह रबर खराब हो गई है या फट गई तो टूथब्रश में आग लग सकती है. 

Photo: Unsplash

इलेक्ट्रिक टूथब्रश पर अगर प्रेशर पड़ता है तो उसकी बैटरी फट सकती है, जिसकी वजह से उसमें आग लग सकती है.  

Photo: Unsplash

Read Next