दिल्ली में AI Summit, 29 लाख तक पहुंचा एक दिन का होटल किराया
10 Feb 2026
Photo: indiaai.gov.in/
देश की राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह AI Impact Summit होने वाला है. AI इंपेक्ट समिट दिल्ली में 5 स्टार होटल के रूम्स के रेट आसमान छूने लगे हैं.
Credit: Credit Name
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई होटल के रूम का रेट्स 29 लाख रुपये तक हो गया है. खासकर लग्जरी सूइट का.
Photo: oberoihotels.com
AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय करने जा रहा है.
Photo: oberoihotels.com
यह इवेंट दिल्ली में 16 फरवरी और 20 फरवरी के दौरान दिल्ली के भारत मंडपम में होगा.
Photo: oberoihotels.com
रिपोर्ट्स के मुताबिक ना सिर्फ ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल और ऐप पर बल्कि होटल के ऑफिशियल पोर्टल पर कीमतों को काफी ज्यादा दिखाया जा रहा है.
Photo: oberoihotels.com
बिजनेस टुडे ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया है कि AI समिट वाले वीक और फरवरी के आखिरी सप्ताह की कीमतों में भारी अंतर है.
Photo: oberoihotels.com
कुछ होटल्स की कीमतों के बारे में बताया गया है. नई दिल्ली स्थित होटल ऑबरॉय के Luxury Suite 18 फरवरी से 19 फरवरी की कीमत 25 लाख रुपये है. टैक्स के बाद ये वैल्यू 29 लाख रुपये हो जाएगी.
Photo: oberoihotels.com
वहीं 25 फरवरी से 26 फरवरी के दौरान का नई दिल्ली स्थित होटल ऑबरॉय के Luxury Suite का किराया 4 लाख रुपये है.
Photo: oberoihotels.com
AI इम्पैक्ट समिट के दौरान दुनियाभर के डेलिगेट्स दिल्ली में आएंगे. साथ ही उन्हें रुकने के लिए दिल्ली के होटल की जरूरत होगी.