55-inch के सबसे सस्ते Smart TV की लिस्ट, सिर्फ इतनी है कीमत 

04 Feb 2026

Photo: Unsplash

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन

टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन घर ला सकते हैं. मार्केट में कई बजट ऑप्शन अब मौजूद हैं. 

Photo: Unsplash

ज्यादातर लोग 32-inch का स्मार्ट टीवी खरीदते हैं, लेकिन बड़ी स्क्रीन का मजा अलग होता है. ऐसे ही कुछ ऑप्शन हम आपके लिए लेकर आए हैं.

Photo: Unsplash

इन Smart TV को आप Flipkart से खरीद सकते हैं. लिस्ट में आपको चर्चित नहीं बल्कि अफोर्डेबल टीवी की जानकारी मिलेगी. 

Photo: Unsplash

55-inch के स्मार्ट टीवी की रेंज की शुरुआत 23,499 रुपये से होती है. इस कीमत में iFFALCON का टीवी मिलेगा, जो TCL का सब-ब्रांड है. 

Photo: Unsplash

इसके अलावा Coocaa Y74 Plus की कीमत 23,999 रुपये है. ये टीवी 55-inch के डिस्प्ले के साथ आएगा. 

Photo: Unsplash

VW Nano Sync सीरीज भी इस बजट में मिल जाएगी. कंपनी का 55-inch का टीवी 24,999 रुपये में लिस्ट है.

Photo: Unsplash

Thomson QLED TV का 55-inch वेरिएंट 25,499 रुपये में मिलेगा. ये टीवी 48W के साउंड और JioTele OS के साथ आता है. 

Photo: Unsplash

Realme TechLife का भी 55-inch का टीवी 26,999 रुपये में मिल रहा है. इस पर भी आप विचार कर सकते हैं. 

Photo: Unsplash

ये सभी टीवी कम कीमत में बड़ी स्क्रीन ऑफर करते हैं. हालांकि, इन्हें खरीदने से पहले सर्विस और रिव्यूज को जरूर चेक कर लें. 

Photo: Unsplash

Read Next