5 June 2026
Photo: AI
हेयर स्टाइल सेट करने के लिए लोग हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि इसकी वजह से बालों को नुकसान भी हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे.
Photo: Pexels
सस्ते हेयर ड्रायर के अंदर बहुत सस्ता हीटिंग एलिमेंट लगा होता है, जिसकी वजह से निकलने वाली हवा का तापमान कंट्रोल नहीं रहता. यह आपके बालों को जला सकता है.
Photo: Pexels
अच्छे ब्रांड के हेयर ड्रायर में टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम होता है, लेकिन सड़क किनारे मिलने वाले सस्ते हेयर ड्रायर में ऐसा कोई फीचर नहीं होता.
Photo: Pexels
लोकल हेयर ड्रायर सिर्फ बाल खराब नहीं करता, बल्कि इसके अंदर लगी खराब क्वालिटी की मोटर पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता. यह कभी भी खराब हो सकती है.
Photo: Pexels
बालों की आउटर लेयर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है, जिससे बाल सेफ रहते हैं. सस्ते हेयर ड्रायर की ज्यादा गर्म हवा इस परत को नुकसान पहुंचा सकती है.
Photo: Pexels
इन हेयर ड्रायर में अक्सर कमजोर मोटर होती है, जो सही एयरफ्लो नहीं दे पाती. इसकी वजह से बाल ठीक से सेट भी नहीं हो पाते.
Photo: Pexels
एक अच्छा हेयर ड्रायर चुनने के लिए उसके बॉक्स पर दिए गए सर्टिफिकेशन और सेफ्टी मार्क जरूर देखें. ये बताते हैं कि प्रोडक्ट की क्वालिटी कैसा है.
Photo: Pexels