ना बिजली, ना वाईफाई,  फिर भी CCTV दिखाएगा लाइव वीडियो 

22 July 2026

Photo: Amazon

बड़े काम का CCTV

घर, गोदाम और अन्य जगह की सुरक्षा और निगरानी के ललिए बहुत से लोग CCTV का इस्तेमाल करते हैं.  

Photo: Amazon

CCTV का सेटअप 

सीसीटीवी के लिए बिजली की जरूरत होती है और दूर बैठकर मोबाइल पर लाइव वीडियो देखने के लिए वाईफाई भी लगवाना पड़ता है. 

Photo: Amazon

बिजली की जरूरत 

अगर किसी लोकेशन पर बिजली नहीं या फिर वहां अक्सर पावर कट होता है. ऐसे में आप एक स्पेशल सीसीटीवी कैमरा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: Amazon

बड़े काम का है सोलर CCTV

मार्केट में सोलर पावर पर चलने वाले सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं, जो सोलर पैनल और रिचार्जेबल बैटरी पर चलते हैं. ये निगरानी को मजबूत करते हैं.

Photo: Amazon

मिलता है सिम कार्ड सपोर्ट  

सोलर पैनल वाले इन सीसीटीवी कैमरे में सिम कार्ड का भी सपोर्ट होता है. सिम की मदद से इनको इंटरनेट कनेक्टिविट मिल जाती है. ऐसे में घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. 

Photo: Amazon

मार्केट में ढेरों ऑप्शन

ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट समेत स्थानीय मार्केट में भी सोलर पावर पर चलने वाले सीसीटीवी कैमरे मिल जाएंगे. इनकी कीमत 8 हजार रुपये से शुरू होती है. 

Photo: Amazon

कई जगह उपयोगी है

ऐमेजॉन इंडिया पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि सोलर पावर और सिम कार्ड सपोर्ट वाले CCTV कैमरा की मदद से खेत आदि की भी निगरानी कर सकते हैं. 

Photo: Amazon

मानसून में भी यूजफुल

वॉटर रेसिस्टेंस होने की वजह से इसको मॉनसून में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें कई कैमरा लेंस होते हैं, जो अलग-अलग एंगल से निगरानी करते हैं.

Photo: Amazon

CCTV में मिलते हैं ये फीचर्स  

सोलर सीसीटीवी कैमरा के अंदर कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं, इसमें AI मोशन डिटेक्शन, कलर नाइट विजन, टू वे ऑडियो आदि का सपोर्ट है.  

Photo: Amazon

Read Next