बदलते मौसम में घर पर जरूर रखें ये प्रोडक्ट, सांस लेने में करेगा मदद

14 Feb 2026

Photo: Unsplash

बदलते मौसम की मार

मौसम बदल रहा है और ऐसे में बहुत से लोगों को जुकाम हो रहा है. ये बीमारी तेजी से फैलती है, इसलिए कोई भी इसका शिकार हो सकता है.

Photo: Unsplash

खासकर बच्चे इस जद में जल्दी आते हैं, जो किसी भी पैरेंट के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में आपको अपने पास एक नेबुलाइजर रखना चाहिए. 

Photo: Unsplash

इसका इस्तेमाल बच्चों को सांस लेने में मदद करने के लिए भी होता है. साथ ही इसकी मदद से दवाओं को सांस के रास्ते शरीर तक पहुंचाया जा सकता है.

Photo: Unsplash

अगर तेज बुखार या खांसी-बलगम जैसी दिक्कतों से कोई परेशान है, तो भी इसका इस्तेमाल राहत पाने के लिए किया जा सकता है. 

Photo: Amazon

नेबुलाइजर आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके कई सारे ऑप्शन हैं, जो अलग-अलग कीमत पर आते हैं. 

Photo: Amazon

आपको 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर नेबुलाइजर मिल जाएगा. वहीं अच्छे ऑप्शन के लिए आपको 1000 रुपये तक खर्च करने होंगे.

Photo: Amazon

अगर आप कंप्रेसर नेबुलाइजर खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, जबकि मेष नेबुलाइजर सस्ते में मिल जाएगा.

Photo: Amazon

कंप्रेसर नेबुलाइजर अच्छा विकल्प होता है. खासकर अगर आप बच्चों या बुजुर्गों के लिए एक नेबुलाइजर चाहते हैं तब.

Photo: Amazon

वहीं मेष नेबुलाजर्स पोर्टेबल होते हैं. इन्हें सफर के दौरान कहीं भी ले जाना ज्यादा आसान होता है. साथ ही इनकी कीमत भी कम होती है.

Photo: Amazon

Read Next