30 June 2026
Photo : ITG
दिल्ली-NCR समेत देश के हिस्सों में तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से लोग एयर कंडीशनर (AC) का यूज कर रहे हैं.
Photo: Unsplash
AC की मदद से तपती गर्मी से इंस्टैंट राहत मिल जाती है, लेकिन इसकी वजह से भारी बिजली बिल का भी सामना करना पड़ता है.
Photo: Unsplash
AC चलाने के दौरान बहुत लोग कुछ कॉमन गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उनको भारी बिजली बिल का सामना करना पड़ता है. ऐसे में उनके घर का बजट भी बिगड़ जाता है.
Photo: Unsplash
आज कुछ खास ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद के AC चलाने के बाद बिजली के बिल को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं.
Photo: Unsplash
AC का बिजली बिल कम करने के लिए जरूरी है कि नियंत्रित तरीके से चलाएं. AC टेम्प्रेचर को 26 डिग्री पर चलाना चाहिए. इसकी मदद से कूलिंग भी मिलेगी और बिजली बचत होगी.
Photo: Unsplash
AC का टेम्प्रेचर 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट करके ना चलाएं. भारतीय जलवायु में अगर आप 25-26 डिग्री टेम्प्रेचर पर AC चलाएंगे तो बेहतर कूलिंग मिलेगी. 18 पर AC चलाने से बहुत ज्यादा बिजली बिल आएगा.
Photo: Unsplash
AC की रेगुलर सर्विसिंग और क्लीनिंग करानी चाहिए. AC के पार्ट्स आदि गंदे होंगे तो उसको कूलिंग करने में ज्यादा समय लगेगा और AC ज्यादा बिजली की खपत करेगा.
Photo: Unsplash
AC के एयर फिल्टर को रेगुलर क्लीन करना चाहिए. एयर फिल्टर गंदा होने पर या चॉक होने पर एयर सर्कुलेट होने का प्रोसेस स्लो हो जाएगा, जिसकी वजह से AC पर लोड बढ़ जाता है.
Photo: Unsplash
AC चलाने के बाद भी बेहतर पावर सेविंग चाहते हैं तो 5 स्टार रेटिंग वाला प्रोडक्ट खरीदना चाहिए. BEE की तरफ से स्टार रेटिंग दी जाती है, जो पावर सेविंग को दर्शाता है.
Photo: Unsplash