सर्दियों के बाद ऑन करने जा रहे हैं AC? तो पहले करा लें ये काम
9 Mar 2026
Photo: Getty
भारत में सर्दियों का महीना करीब 3-4 महीने का होता है. इस दौरान लोगों के घरों का AC बंद रहता है.
Photo: Getty
4-5 महीने के बाद अगर AC दोबारा शुरू करने जा रहे हैं तो ध्यान दें कि AC के पास ढेर सारी मिट्टी, कूड़ा और पख्क्षियों के पंख आदि इकट्ठा हो जाते हैं.
Photo: Getty
AC में से धूल मिट्टी और कूड़ा आदि को बाहर निकालने के लिए उसकी सर्विसिंग करानी पड़ती है. इससे AC बेहतर कूलिंग और पावर सेविंग करता है.
Photo: Unsplash
AC जब लंबे समय तक बंद रहता खासकर शहरों में ज्यादा पॉल्युशन होता है, वहां AC में मौजूद गैस लीकेज की समस्या हो सकती है.
Photo: Unsplash
AC सर्विसिंग कराने की वजह से लीकेज का शुरुआती स्टेज में ही पता चल जाता है. इसकी वजह से वक्त रहते लीकेज को बंद कर दिया जाता है.
Photo: AI Generated
बिना सर्विसिंग के अगर AC को ऑन करते हैं तो उसमें से बदबू भी आ सकती है. AC को बदबू से बचाने के लिए सर्विसिंग करानी चाहिए.
Photo: AI Generated
बिना सर्विसिंग के AC चलाने की वजह से बिजली बिल में भारी इजाफा हो सकता है. स्मूद रनिंग और बेहतर कूलिंग के लिए रेगुलर सर्विसिंग और क्लीनिंग होना जरूरी है.
Photo: AI Generated
बिना सर्विसिंग की वजह से AC की वजह से बिजली के बिल में 20-25 परसेंट तक का इजाफा हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि रेगुलर सर्विसिंग कराएं.
Photo: Flipkart
AC सर्विसिंग के लिए किसी प्रोफेशनल का ही सहारा लें. अन्यथा मैकेनिक आपके AC को खराब कर सकेगा.