तपती गर्मी में AC पर लगाया 'कूलर सिस्टम', रिजल्ट ने कर दिया हैरान

29 April 2026

Photo: Unsplash

एयर कंडीशनर (AC) तपती गर्मी से राहत पाने का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है. हालांकि AC चलाने वाले लोगों को एक बड़े बिजली बिल का  सामना करना पड़ता है. 

Photo: Insta/Crazy Jugaad

बिजली बिल बचाने के लिए यूं तो लोग बहुत सी ट्रिक्स यूज करते हैं. साथ ही पावर सेविंग मोड तक का यूज करते हैं.

Photo: Insta/Crazy Jugaad

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है कि बेहतर कूलिंग भी मिलेगी और बिजली बिल पर भी लगाम लगेगी.

Photo: Insta/Crazy Jugaad

दरअसल, इंस्टाग्राम पर AC का हैक वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि AC पर कूलर जैसा जुगाड़ लगाकर बिजली बिल को कम किया जा सकेगा.

Photo: Insta/Crazy Jugaad

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि AC के आउटडोर यूनिट की जाली पर मिस्ट सिस्टम को लगा डाला. यह ठीक कूलर की जाली पर पानी डालने के जैसा था.

Photo: Unsplash

वीडियो में दावा किया है कि मिस्ट लगाने के बाद पावर में कटौती नजर आने लगी. पावर कटौती दिखाने के लिए एम्प मीटर लगाया गया.

Photo: Unsplash

एम्प मीटर में दिखाया गया है कि बिना पानी के ज्यादा पावर सर्कुलेट हो रही थी. वहीं पानी शुरू करते ही एम्प मीटर में गिरावट दिखी. 

Photo: Unsplash

वीडियो में दिखाया गया है कि इनडोर यूनिट अच्छी कूलिंग भी कर रहा है और बिजली खपत को भी कम दिखाया है. 

Photo: Unsplash

AC के आउटडोर यूनिट पर पानी डालने से फायदा मिलता है. पानी डालने से कंडेंसर जल्दी ठंडा हो जाता है, जिसके बाद बेहतर ठंडी हवा मिलती है.

Photo: Unsplash

आउटडोर यूनिट का टेम्प्रेचर कम होने पर बिजली खपत भी कम होती है. पानी डालने से कंडेंसर कॉइल पर मिट्टी इकट्ठी नहीं होती है.

Photo: Unsplash

Read Next