बारिश के मौसम में AC से क्यों आती है बदबू? जानिए ठीक करने के आसान तरीके

01 July 2026

Photo: AI

AC से क्यों आती है बदबू?

बारिश के मौसम में हवा में बहुत ज़्यादा नमी होती है. जब ये नमी वाली हवा AC के ठंडे हिस्से से टकराती है, तो वहां फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं.

Photo: Pexels

पानी का पाइप ब्लॉक

कई बार AC का पानी निकालने वाला पाइप ब्लॉक हो जाता है. इसकी वजह से पानी बाहर नहीं निकल पाता और अंदर जमा हो जाता है. जिससे कमरे में बदबू आने लगती है.

Photo: Pexels

गंदा एयर फिल्टर

AC के एयर फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है. बारिश के मौसम में नमी की वजह से यही गंदगी फंगस का घर बन जाती है, जिसके कारण AC से बदबू आने लगती है.

Photo: Pexels

इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट

नमी की वजह से कई बार AC के अंदर इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो जाता है. इससे प्लास्टिक जल सकता है और पूरे कमरे में जलने जैसी बदबू फैल सकती है.

Photo: Pexels

कैसे करें ठीक?

एयर कंडीशनर बंद करने से पहले उसे 15 मिनट तक ड्राई मोड या फैन मोड पर चलाएं. इससे अंदर बची नमी सूख जाएगी और फंगस बनने का खतरा कम होगा.

Photo: Pexels

एयर फिल्टर की सफाई

बारिश के मौसम में एयर फिल्टर की सफाई करना बहुत ज़रूरी है. इससे कमरे की हवा साफ रहती है और बदबू के साथ-साथ एलर्जी का खतरा भी कम होता है.

Photo: Pexels

जमा पानी साफ करें

कई बार AC के अंदर पानी जमा हो जाता है, जो बाद में फंगस का घर बन सकता है. इसलिए समय-समय पर AC की सफाई करवाना ज़रूरी है.

Photo: Pexels

एंटी-फंगल स्प्रे

बारिश के मौसम में समय-समय पर AC के अंदर एंटी-फंगल स्प्रे करवाना चाहिए. इससे फंगस नहीं बनती और घर की हवा साफ रहती है.

Photo: Pexels

Read Next