11 June 2026
Photo: AI Generated
एयर कंडीशनर (AC) चलाने की वजह से बहुत से लोगों को भारी बिजली बिल का सामना करना पड़ता है. खासकर शहरों में जहां तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
Photo: Unsplash
बहुत से लोग AC इस्तेमाल करने के साथ कुछ खास ट्रिक्स का भी यूज करते हैं ताकि बिजली बिल को कम किया जा सके. बहुत से एक्सपर्ट सीलिंग फैन का भी यूज करने की सलाह देते हैं.
Photo: Unsplash
AC के साथ अगर आप भी सीलिंग फैन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बात जरूर जाननी चाहिए. आपके पास BLDC फैन होने चाहिए.
Photo: Unsplash
BLDC फैन असल में कन्वेंशनल सीलिंग फैन की तुलना में काफी ज्यादा पावर सेविंग करते है. AC वाले कमरे में BLDC फैन नहीं है तो यह गलती आपके बिजली बिल में इजाफा कर सकती है.
Photo: Unsplash
BLDC, असल में एडवांस्ड मोटर टेक्नोलॉजी है. इसकी मदद से मोटर सबसे ज्यादा बिजली बचाती हैं. BLDC का पूरा नाम ब्रशलेस डायरेक्ट है.
Photo: Unsplash
कन्वेंशनल फैन की तुलना में BLDC फैन करीब 40-50 परसेंट तक की बिजली बचत करते हैं. BLDC फैन के साथ कई एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: Unsplash
AC के साथ अगर 1-2 नंबर पर करके BLDC फैन का इस्तेमाल करेंगे तो पावर सेविंग होगी. फैन चलाने की वजह से पूरे रूम में तेजी से ठंडी हवा सर्कुलेट होती है.
Photo: Unsplash
BLDC फैन चलाने की वजह से AC पर लोड कम पड़ता है और रूम जल्दी ठंडा हो जाता है. इसकी वजह से AC का कंप्रेसर कम चलता है और बिजली की बचत होती है.
Photo: Unsplash
AC चलाने के साथ अगर पावर सेविंग करना चाहते हैं तो उसको 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए.
Photo: Unsplash