घर बैठे बदलें Aadhaar पर फोन नंबर, बस 75 रुपये है फीस
24 Feb 2026
Photo : File Photo
सरकारी नौकरी का फॉर्म भरना हो या फिर किसी सरकारी सेवा का फायदा लेना हो. आधार कार्ड लगभग सभी जगह जरूरी हो चुका है.
Photo : File Photo
आधार को वेरिफाई करने के लिए कई बार वन टाइम पासवर्ड (OTP) से ऑथेंटिकेट किया जाता है. ऐसे में आधार डेटाबेस में मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए.
Photo : File Photo
आधार कार्ड पर अपना लेटेस्ट मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं. इसके लिए लंबी लाइनों या फिर आधार सेंटर्स जाने की जरूरत नहीं है.
Photo : Play store
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से न्यू आधार ऐप को जारी किया जा चुका है. इस एक ऐप में कई यूजफुल सर्विस मिलती हैं.
Photo: ITG
न्यू आधार ऐप का यूज करके घर बैठे ही मोबाइल नंबर को चेंज या अपडेट किया जा सकता है. इसका बहुत ही सिंपल प्रोसेस है.
Photo : File Photo
न्यू आधार ऐप में एक बार लॉगइन करने के बाद सर्विस का ऑप्शन नजर आएगा. सर्विस के अंदर दिए गए मोबाइल नंबर अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
Photo: ITG
आधार ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन खुल जाएगा. इसमें यूजर्स को न्यू नंबर से OTP देना होगा.
Photo: ITG
आधार ऐप में बताया है कि इसके लिए 75 रुपये का चार्ज लगेगा. न्यू नंबर अपडेट होने में मैक्सिमम 15 दिन का प्रोसेसिंग टाइम लगेगा.
Photo : Play store
आधार ऐप पर बताया है कि फोन नंबर अपडेट करने के लिए OTP देकर न्यू नंबर को कंफर्म करना होगा. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन और फिर पेमेंट करनी होगी.
Photo: ITG
Read Next
ये भी देखें
T20 वर्ल्ड कप, मैदान पर उतरे सुंदर पिचाई, इस खास फोन से लीं पिक्चर
सिर्फ फोटो से पता चलेगी दोस्त की लोकेशन और टाइम, सिंपल है तरीका
Jio दे रहा 200GB डेटा, 90 दिन वैलिडिटी और कॉलिंग, इतने का रिचार्ज
तत्काल टिकट बुकिंग का नया नियम, अब करना होगा ये काम