विराट कोहली का छलका दर्द, टेस्ट रिटायरमेंट पर किया बड़ा खुलासा

15 May 2026

Photo: Getty Images

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं.

Photo: Getty Images

टेस्ट रिटायरमेंट के एक साल बाद कोहली ने संकेत दिए कि लगातार खुद को साबित करने का दबाव और सवालों के बीच उन्होंने इस फॉर्मेट से दूर होने का फैसला लिया.

Photo: Getty Images

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट छोड़ने पर दर्द साफ नजर आया. कोहली ने पिछले साल 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

Photo: Getty Images

कोहली ने RCB के पॉडकास्ट में कहा, 'अगर ऐसा महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं हूं. मैं अपनी तैयारी और खेल के प्रति पूरी तरह ईमानदार हूं.'

Photo: Getty Images

कोहली ने कहा कि उन्होंने हमेशा बिना शिकायत सिर झुकाकर मेहनत की और क्रिकेट को सब कुछ दिया. कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था.

Photo: Getty Images

पर्थ टेस्ट में शानदार शतक लगाने के बावजूद वो पूरी सीरीज उनके लिए निराशाजनक रही. स्कॉट बोलैंड जैसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ऑफ स्टम्प के बाहर गेंदें डालकर उनकी कमजोरी को निशाना बनाया.

Photo: Getty Images

उस सीरीज में कोहली 190 रन ही बना सके. टेस्ट करियर बचाने की कोशिश में विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए वापसी भी की थी, लेकिन रेलवे के खिलाफ वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए.

Photo: Getty Images

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला शांत रहा था और वह 6 पारियों में सिर्फ 93 रन बना सके. भले ही उनका टेस्ट करियर कठिन दौर में खत्म हुआ, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनकी विरासत बेहद बड़ी है.

Photo: Getty Images

कोहली ने कप्तान के तौर पर 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत हासिल की. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम काफी समय तक टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बनी रही.

Photo: Getty Images

इसी बीच विराट कोहली IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

Photo: Getty Images

उन्होंने मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 12 पारियों में 484 रन बनाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शतक लगाकर कोहली ने साबित कर दिया कि उनका दबदबा अब भी बरकरार है.

Photo: Getty Images

Read Next