IPL से पहले वैभव का गदर, मुंबई में धुरंधरों के साथ खेलेंगे ये टूर्नामेंट
12 Feb 2026
मुंबई में होने वाले प्रतिष्ठित DY Patil T20 टूर्नामेंट में इस बार एक खास नाम आकर्षण का केंद्र बन सकता है.
Photo: PTI
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाने वाले किशोर सनसनी वैभव सूर्यवंशी के इस टूर्नामेंट में खेलने की प्रबल संभावना है.
Photo: X/@BCCI
नवी मुंबई में हर साल आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेती हैं. परंपरा के अनुसार DY Patil स्वयं दो टीमें उतारता है और सूर्यवंशी इन्हीं में से एक टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.
Photo: PTI
क्रिकबज के सूत्रों के अनुसार खिलाड़ी प्रबंधन और आयोजकों के बीच बातचीत जारी है और उनके खेलने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.
Photo: PTI
टूर्नामेंट 23 फरवरी से शुरू होगा और IPL से ठीक पहले होने के कारण इसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेते रहे हैं. ऐसे में युवा बल्लेबाज को सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा.
Photo: PTI
हाल ही में साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ 175 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं. इस प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा प्रतिभाओं में शामिल कर दिया.
Photo: PTI
वर्ल्ड कप से लौटने के बाद 14 वर्षीय खिलाड़ी घर नहीं गए, बल्कि सीधे नागपुर के पास तालेगांव स्थित राजस्थान रॉयल्स की ट्रेनिंग सुविधा में पहुंच गए, जहां IPL की तैयारी के तहत उनका अभ्यास जारी है. राजस्थान रॉयल्स का यह कैम्प 21 फरवरी तक चलेगा.
Photo: PTI
उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, कैम्प खत्म होने के बाद सूर्यवंशी पहले पटना जाएंगे और फिर अपने गृह नगर पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में एक प्रमोशनल कार्यक्रम आयोजित किया जाना है.
Photo: Getty
इस कार्यक्रम में उन्हें एक वाहन भेंट किए जाने की भी योजना है. इसके बाद उनका मुंबई आकर DY Patil टूर्नामेंट में शामिल होना तय हो सकता है.